Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTripura CM Manik Saha Praises Bihar s Historical Development
बिजली के लिए सड़क पर कटती था रात :सीएम

बिजली के लिए सड़क पर कटती था रात :सीएम

संक्षेप:

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाहा ने बिहार के विकास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में बिजली की कमी से जूझने वाले बिहार में अब 22 से 23 घंटे बिजली मिलती है, जो एक ऐतिहासिक बदलाव है। शाहा...

Sat, 18 Oct 2025 11:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

नरकटियागंज, हिसं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक शाहा ने कहा है कि विकास के मामले में बिहार में ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। बिहार राज्य का विकास देखकर मन फूले नहीं समाता है। वर्षों पहले पटना में बिताए गए पांच वर्ष अचानक याद आ जाते हैं, जब बिजली के इंतजार में पूरी रात सड़क पर ही गुजर जाती थी। श्री शाहा ने यह बातें शनिवार को नरकटियागंज के संस्कृत कालेज में आयोजित नामांकन सह आशीर्वाद सभा में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार मेरे घर जैसा है। पढ़ाई के दौरान मैं पांच वर्षों तक पटना में रहा हूं। पटना से ही मैंने मेडिकल की पढ़ाई की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उस समय बिजली के लिए हमलोग तरस जाते थे। किंतु राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद 22 से 23 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। यह किसी ऐतिहासिक बदलाव से कम नहीं है। उन्होंने विभिन्न घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में बिहार के लिए इसी के लिए जाना जाता था। अब सिर्फ विकास के लिए जाना जा रहा है। भाजपा ने नरकटियागंज विधानसभा से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता संजय पाण्डेय को उम्मीदवार बनाया है। देश और बिहार के विकास के लिए उनकी जीत जरूरी है। सभा में केंद्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा का यही कल्चर है कि पार्टी का कार्यकर्ता न सिर्फ विधायक बल्कि मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है। संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन जदयू नेता अनिल कुमार ने किया।मौके पर सांसद सुनील कुमार, लोजपा व रालोसपा नेताओं के साथ साथ अनिल झा, शिवेंद्र शिबू, प्रदीप दुबे, मदन मोहन मिश्रा उर्फ राजन मिश्रा, अर्जुन सोनी, राजेश जायसवाल, हरिशंकर प्रसाद, आकाश श्रीमुख, जूही यास्मीन, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।