Tricolor Rally in Bettiah Led by MP Sanjay Jaiswal to Promote National Unity सांसद के नेतृत्व में िनकली तिरंगा यात्रा, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTricolor Rally in Bettiah Led by MP Sanjay Jaiswal to Promote National Unity

सांसद के नेतृत्व में िनकली तिरंगा यात्रा

बेतिया में सांसद डा. संजय जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजरबाग पार्क से शहीद पार्क तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाFri, 15 Aug 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
सांसद के नेतृत्व में िनकली तिरंगा यात्रा

बेतिया, बेतिया कार्यालय । पश्चिमी चंपारण के सांसद डा. संजय जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोग हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारा लगाते रहे। गुरुवार की सुबह भाजपा के कार्यकर्ता समेत आम लोग राज देवढी परिसर स्थित नजरबाग पार्क के समीप एकत्रित हुए। यहां से तिरंगा यात्रा निकला। लाल बाजार, तीन लालटेन चौक, जनता सिनेमा होते हुए तिरंगा यात्रा शहीद पार्क पहुंचा। जहां यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि हमारे देश की ओर जो भी गलत नजर से दिखेगा हम सब मिलकर उसका सफाया कर देंगे।

वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने में सहयोग करेंगे। नगर में तिरंगा यात्रा निकाला गया है। आज यह वचन देने का दिन है कि हम सब भारत को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। देश की आजादी और बंटवारे के समय मारे गए लोगों को आज हम सब लोग श्रद्धांजलि देते हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, भाजपा नेता आनंद सिंह, बबुआजी दुबे, शिवेंद्र शिबू, रवि सिंह, कुमार गौरव रिंकी, मनोज सिंह समेत कई लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।