ट्राइबल गेम्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
बेतिया, बेतिया कार्यालय पहली बार खेलो इंडिया द्वारा आयोजित हो रहे ट्राईबल

बेतिया, बेतिया कार्यालय पहली बार खेलो इंडिया द्वारा आयोजित हो रहे ट्राईबल गेम्स चयन प्रतियोगिता शनिवार को नगर के महाराजा स्टेडियम में संपन्न हो गईं। जिसमें अनुसूचित जनजाति के खिलाड़ियों अपने प्रतिभा को दिखाया।जिसमें राज्य भर के कुल 125 बालक- बालिका प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें केवल पश्चिमी चंपारण सहित गोपालगंज की सहभागिता हो रही है। एथलेटिक्स खेल विद्या के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ ,200 मीटर ,400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर ,5000 मीटर, 10000मीटर दौड़ ,4 * 100 मीटर रिले रेस, 4 * 400 मीटर रिले रेस ,110 मीटर व 400 मी हर्डल्स रेस,ऊंची कूद,लंबी कूद, गोला फेक ,चक्का फेंक ,भाला फेंक प्रतियोगिता आयोजित हुई।
जिसमें 100 मी बालिका वर्ग में दीपिका कुमारी प्रथम व प्रीति कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की। 10000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में आकाश उरांव ने प्रथम जबकि पंकज उरांव द्वितीय स्थान पर है। वहीं बालिका वर्ग में दुर्गा कुमारी सर्वश्रेष्ठ रही । चक्का फेक बालक वर्ग में प्रथम स्थान कुमार उरांव एवं भरतपुर उरांव द्वितीय स्थान पर है। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुप उरांव ने प्रथम स्थान एवं अजय उरांव शाह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग में रागिनी कुमारी व कोमल कुमारी ने क्रमश: प्रथम ,द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।100 मीटर बालक वर्ग में पंकज उरांव ने प्रथम व अभिषेक उरांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त पाया। 5000 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अभय कुमार ने प्रथम जबकि सुमित कुमार द्वितीय स्थान पर है ।बालिका वर्ग के 5000 मीटर दौड़ में शिवांगी कुमारी ने प्रथम जबकि कोमल कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।200 मीटर बालक वर्ग में आनंद कुमार ने पहला स्थान व द्वितीय स्थान रोहित कुमार उरांव ने प्राप्त किया । 200 मी बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी प्रथम जबकि फुला कुमारी द्वितीय स्थान पर रही। गोला फेक प्रतियोगिता में बालक वर्ग में भरत कुमार प्रथम जबकि करण उरांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । गोला फेक बालिका वर्ग में अनामिका कुमारी ने प्रथम स्थान जबकि रेखा कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की। 800 मीटर बालक वर्ग में अरविंद कुमार ने प्रथम व संदेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




