Bagaha News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अनिवार्य,छात्रों को किया जागरूक
Bagaha News: जगदीशपुर में संस्कार भारती विद्यालय पकड़िया के परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने भाग लिया और पौधे लगाए। थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया और पौधों की सुरक्षा पर भी जोर दिया।

Bagaha News: जगदीशपुर,एक संवाददाता पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से संस्कार भारती विद्यालय पकड़िया के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान विद्यालय परिसर व उसके आसपास दर्जनों पौधे लगाए गए।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदीशपुर थानाध्यक्ष नीतेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने के साथ-साथ लगाए गए पौधो की रक्षा करना भी हम सभी का पहला कर्तव्य है। पेड़-पौधों के आसपास रहने से ही हमारा जीवन स्वस्थ और स्वच्छ रह सकता है।प्रकृति की सभी क्रियाएं पर्यावरण पर निर्भर हैं।पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।थानाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं को एहतियाती सुरक्षा जैसे सड़क सुरक्षा,महिला सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण व साइबर ठगी से बचाव के संबंध में भी जानकारी दी।उन्होंने
साइबर ठगी का शिकार होने पर सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर तत्काल संपर्क करने की सलाह दी।विद्यालय के निदेशक डॉ.अभिषेक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी संस्कार भारती विद्यालय पकड़िया द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।इसके तहत विद्यालय परिसर व इसके आसपास दर्जनों पौधे लगाए गए।साथ ही छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को पौधारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में को-डायरेक्टर डॉ.लता सिंह,प्राचार्य महीम थापा,हेड क्लर्क राजकुमार सिंह,सुनील कुमार पांडेय,ओमप्रकाश सिंह, कृष्णानंदन सिंह,उद्धोलाल राम, रविंद्र कुमार यादव,अनिल कुमार यादव,रुक्साना समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


