Transport Department Raids Overloading Brick Trucks in Betia Imposes Heavy Fines ओवरलोडिंग में 1.50 लाख लगा जुर्माना, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTransport Department Raids Overloading Brick Trucks in Betia Imposes Heavy Fines

ओवरलोडिंग में 1.50 लाख लगा जुर्माना

बेतिया में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोडिंग के खिलाफ छापेमारी की। राज देवडी समेत कई स्थानों पर आधे दर्जन ओवरलोडिंग ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी गई। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 1.50 लाख रुपये का...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाMon, 22 Sep 2025 12:51 AM
share Share
Follow Us on
ओवरलोडिंग में 1.50 लाख लगा जुर्माना

बेतिया,बेप्र/। ओवरलोडिंग के खिलाफ परिवहन विभाग के अधिकारियों ने नगर के राज देवडी समेत आधे दर्जन जगहों पर रविवार को छापा मारा। छापेमारी के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने राज देवडी परिसर में आधे दर्जन ओवरलोडिंग ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली गाडियों को पकड़ा। अवैध ढंग से राज देवडी परिसर में ओवरलोडिंग ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की सजी मंडी में परिवहन विभाग के अधिकारियों के गाड़ी को देखते ही गाड़ी छोड़कर चालक फरार हो गए। जिला परिवहन पदाधिकारी रितु रानी ने बताया कि ओवरलोडिंग ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली से लगभग 1.50 लाख रुपया जुर्माने का चालान काटा गया है। ओवरलोडिंग के खिलाफ गाड़ियों की धर पकड़ निरंतर जारी रहेगी।

किसी भी सूरत में ओवरलोडिंग गाड़ियों की परिचालन नहीं होने दी जाएगी। ओवरलोडिंग के खिलाफ टैक्स के साथ-साथ जुर्माना वसूल की जाएगी। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से गलत करने वाले वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया है। डीटीओ रितु रानी ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर अभियान शुरू हुआ है। गोपालगंज भाया मंगलपुर बेतिया सड़क, कुशीनगर रतवल भाया चौतरवा, जगदीशपुर बेतिया मुख्य पथ, पनियहवा भाया बाल्मीकिनगर मदनपुर मुख्य सड़क से लगभग 200 ओवरलोडिंग ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली कुशीनगर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण से जिले में प्रवेश करती है। जिससे सरकार को लाखों रूपए राजस्व की क्षति हो रही है। ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाए जाने से जिले के ईंट भट्टे कारोबारी को बड़ी राहत मिलेगी। जिले के एक दर्जन चौक चौराहा पर सजती है ओवरलोडिंग ईंट लदी गाड़ियों की मंडी बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले के एक दर्जन से ज्यादा चौक चौराहों और हाट बाजारों में ओवरलोडिंग ईंट लदी गाड़ियों की मंडी सजती है। जगदीशपुर, नौतन, मंगलपुर, नानोसती, मझौलिया, राज देवडी, छावनी, मनुवापुल, योगा पट्टी, नवलपुर, बैरिया, लौरिया, बगहा एक और दो, चौतरफा आदि हाट बाजारों में ओवरलोडिंग ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली की मंडी सजती है। यहां यूपी के कुशीनगर, देवरिया, गोपालगंज,सासामूशा आदि से जिले में ईंट का अवैध कारोबार होता है। क्षमता से अधिक ओवरलोडिंग गाड़ियों के परिचालन से ग्रामीण सड़कें सबसे ज्यादा क्षतिग्रस्त हो रही है। वही सेल्स टैक्स, परिवहन विभाग, खनन विभाग को लाखों रूपए राजस्व की क्षति हो रही है। ओवरलोडिंग के खेल में शामिल है परिवहन अभिकर्ता बेतिया। ओवरलोडिंग के खेल में परिवहन अभिकर्ता शामिल है। परिवहन अभिकर्ताओं के द्वारा रैक पॉइंट से एसएफसी, एफसीआई, सीडब्ल्यूसी आदि के गोदामों में अनाजों के ढुलाई में ओवरलोडिंग गाड़ियों का प्रयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदाम से जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों तक अनाजों के ढुलाई में ओवरलोडिंग का खेल जारी है। परिवहन अभिकर्ताओं के द्वारा जिन ट्रैक्टर ट्रॉली, ट्रक का एग्रीमेंट अनाज ढुलाई में किया गया है। उसका प्रयोग नहीं करके दूसरे पुरानी गाड़ियों से अनाजों की ढुलाई की जा रही है। और एग्रीमेंट वाली गाड़ियां दूसरी जगह चलाई जा रही है। इस खेल में बिहार राज्य खाद्य निगम के अधिकारियों की मिली भगत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।