ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,पहचान नहीं
नरकटियागंज में ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन एक आई कार्ड से उसका नाम विजय साह (45) के रूप में सामने आया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने के...

नरकटियागंज। निज प्रतिनिधि शिकारपुर थाना के चेगौना व चानकी गांव के बीच ट्रेन से कटने से एक युवक की मौत हो गई।घटना सोमवार की सुबह रेलवे पीलर संख्य 251/22 के समीप की है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।हालांकि उसके शव के समीप मिले एक आई कार्ड से युवक की पहचान चकिया थाना के फुलवरिया वार्ड 6 निवासी विजय साह(45) के रूप की गई थी।लेकिन सत्यापन में उंक्त युवक जिंदा निकला है।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत किसी ट्रेन से गिर जाने से हुई है।उसका शरीर कई टुकड़ों में कटा हुआ था।शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है।उंन्होने
बताया कि आई कार्ड से मृतक की शिनाख्त चकिया थाना से संपर्क कर की गई।उंन्होने बताया कि मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।उसके शव को जीएमसीएच में ही रखा गया है।72 घंटे के अंदर पहचान नही होने पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।वैसे युवक का फ़ोटो आसपास के थानों में भी भेजी जा रही है।ताकि युवक की पहचान हो सके।थानाध्यक्ष ने बताया कि शिनाख्त होने पर शव को उसके परिजनों के हवाले किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




