
रोहित व राहुल सैलून में करते थे काम
हरियाणा के झज्जर में रेलवे ट्रैक पर रील बनाते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रोहित ठाकुर और उनके साले राहुल ठाकुर शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने शवों को ट्रैक से हटाया और अंतिम संस्कार हरियाणा में किया।
बैरिया/शनिचरी। हरियाणा से लौटे नारद ठाकुर ने बताया कि झज्जर में मेरी सैलून है। यहां मेरा भाई रोहित ठाकुर व साला राहुल ठाकुर नाई का काम करते थे। बुधवार शाम में दोनों ने कहा कि रेलवे ट्रैक से रील बनाकर थोड़ी देर में लौट रहे हैं। मैंने दोनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों दुकान से निकल गये। इधर, रेल ट्रैक पर दोनों रील बनाने लगे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई। दोनों जब तक कुछ समझते, ट्रेन ने दोनों को उड़ा दिया। रेलवे ट्रैक पर उनके शरीर के चिथड़े और खून बिखर गये। जानकारी मिलने पर हमलोग वहां पहुंचे।
दोनों के शरीर क्षत-विक्षत हालत में रेल ट्रैक पर बिखरे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शवों के टुकड़े को समेटा। शवों के टुकड़ों के समेटने में पुलिस को करीब पांच घंटे लगे। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया। शव लाना मुश्किल था, इसलिए हरियाणा में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर बैरिया थाना क्षेत्र के बथना पंचायत अंतर्गत सुदामा नगर वार्ड नंबर 7 निवासी नंदलाल ठाकुर के पुत्र रोहित ठाकुर की मौत दिल्ली-हरियाणा सीमा के टिकरी बॉर्डर स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। इस हादसे में रोहित के साथ उनके भाइ के साले की भी मौके पर ही मौत हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




