सर्पदंश से महिला की हुई मौत
बेतिया के मच्छरगावां बाजार की रहने वाली 27 वर्षीय अंतिमा देवी की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना सोमवार की शाम हुई, जब वह आंगन में रोटी बना रही थी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने ले...
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 9 Sep 2025 11:47 PM

बेतिया। योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगावां बाजार वार्ड-पांच निवासी कन्हैया प्रसाद की पत्नी अंतिमा देवी (27) की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना सोमवार की देर शाम की है। थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार महिला अपने घर की आंगन में रोटी बना रही थी। इसी दौरान उसे सांप ने डंस लिया। जिसके बाद परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय चुहड़ी में झाड़ फूंक कराने लेकर चले गए। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका को चार पुत्र व एक पुत्री है। पति मजदूरी कर परिवार का जीवनयापन करते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




