अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही दम तोड़ चुका था दिनेश
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
गौनाहा के धनौजी गांव में एक सड़क दुर्घटना में दिनेश मांझी की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी, जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस खबर से परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि अन्य घायल जैसे चंचल राय, बासमती देवी और मुकेश महतो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच रेफर किया गया।

रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज। गौनाहा के धनौजी गांव में घटी सड़क दुर्घटना में जख्मी दिनेश मांझी अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही दम तोड़ चुका था। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। अन्य ग्रामीणों उन्हें सांत्वना देकर स्वयं रो पड़ रहे थे। उधर,जख्मी चंचल राय, बासमती देवी व मुकेश महतो की गम्भीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल लाने के पहले ही दिनेश मांझी की मौत हो गयी थी।
ये भी पढ़ें:पिकअप ने पांच को रौंदा, एक की मौत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


