Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTragic Murder of 28-Day-Old Baby Lucky Kumar Shocks Bihar Community
वाल्मीकिनगर में 28 दिन के नवजात की हत्या

वाल्मीकिनगर में 28 दिन के नवजात की हत्या

संक्षेप: बेतिया/वाल्मीकिनगर में 28 दिन के बच्चे लक्की कुमार की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा गला काटकर की गई। घटना शुक्रवार रात 12 बजे हुई। बच्चे के शव को घर के पीछे पाया गया, जिसके मुंह में कपड़ा ठुसा था। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Sat, 8 Nov 2025 10:56 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया/वाल्मीकिनगर, हिसं/एप्र वाल्मीकिनगर थाना के रमपुरवा पंचायत स्थित थारू टोला वार्ड नं. सात निवासी दिनेश चौतरिया के 28 दिन के पुत्र लक्की कुमार की हत्या अज्ञात अपराधियों ने गला काट कर दी हैं। घटना शुक्रवार की रात 12 बजे की हैं। हत्यारों ने बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूसने के बाद उसके गले को काटा था। बच्चे का शव घर के पीछे अहाते में मिला हैं। वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मुकेश चन्द्र कुमर ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया हैं। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर छानबीन की हैं। शीघ्र ही इस हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतक की मां प्रीति कुमारी ने बताया कि रात्रि 12 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली। बिछावन पर उनके पति उमेश चौतरिया, बेटी भूमिका कुमारी (3) तथा बेटा लक्की कुमार सोया था। शौच करके वह वापस लौटी तो देखा कि बच्चा बिछावन पर नहीं हैं। वहीं पिता दिनेश ने बताया कि उसकी नींद खुली थी तो देखा कि पत्नी व बच्चा बिछावन पर नहीं हैं। उसे लगा कि पत्नी उसे अपने साथ ले गयी होगी। उनलोगों के शोर मचाने पर आसपड़ोस के लोग जगे तो बच्चे की खोजबीन ग्रामीणों ने शुरू की। इसी दौरान बगलगीर सावित्री देवी को बच्चे का शव उसके घर के पीछे पत्थर के ढेर पर पड़ा हुआ मिला। उसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना वाल्मीकिनगर पुलिस को दी। बच्चे की हत्या के कारणों का नहीं चल रहा पता : बच्चे की हत्या की सूचना पर वाल्मीकिनगर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। गर्दन पर जख्म के निशान देखकर ग्रामीणों में यह भ्रम फैल गया था कि किसी जंगली जानवर ने तो उसे बिछावन से नहीं उठा लिया हैं। जांच में पहुंची टीम छानबीन कर रही थी। उसी दौरान बच्चे के मुंह में ठूसा हुआ लाल कपड़ा लोगों को दिखायी दिया। वहीं बच्चे के गले को देखने से मालूम चल रहा था कि धारदार हथियार से उसके गले को काट दिया गया है। जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बच्चे की हत्या की गयी हैं। अगर जंगली जानवर घर में घुसा रहता तो बच्चे को लेकर जंगल में चला जाता। उसके बाद वाल्मीकिनगर पुलिस की सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक साइंस की टीम ने मौके पर पहुंच छानबीन की और सबूत को जुटाया।