Bagaha News: भरपटिया में बाइकों की टक्कर में मजदूर की मौत

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: बेतिया में मनुआपुल-नवलपुर पथ पर दो बाइकों में टक्कर के बाद, हीरालाल राम (51) गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह तीन बच्चों के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मृत्यु से परिवार पर दुख का साया छा गया है।

Bagaha News: भरपटिया में बाइकों की टक्कर में मजदूर की मौत

Bagaha News: बेतिया। मनुआपुल-नवलपुर पथ पर भरपटिया में गुरुवार देर शाम दो बाइकों में भीषण टक्कर हुई। हादसे में मनुआपुल थाने के गुरवलिया हरिजन टोली के वार्ड-6 निवासी यमुना राम के पुत्री हीरालाल राम (51) बुरी तरह घायल हो गये। आननफानन में उन्हें जीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहा हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां इलाज के दौरान उसने रात में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया गया है।

परिजनों की ओर से कार्रवाई

परिजनों की ओर से आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। जीएमसीएच में पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे चेचेरे भाई अशोक राम ने बताया कि हीरालाल राम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार को भी मजदूरी करने गए थे। शाम में वे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान भरपटिया में सामने से आ रही तेज गति बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें वे बुरी तरह घायल हो गये। पुलिस के सहयोग से परिजन घायल को लेकर जीएमसीएच पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर उन्हें रेफर कर दिया। परिजन घायल को लेकर शहर के निजी क्लिनिक में गए। वहां इलाज के दौरान देर रात्री मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी प्रभावती देवी बेहोश हो कर गिर पड़ी। एक पुत्री मनीषाकुमारी (18), दो पुत्र झुन्नू कुमार (16) व रंजन कुमार (15)का रो रो कर बुरा हाल है। पुत्री की शादी हीरालाल ने कर दी थी.

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मनुआपुल थाने के गुरवलिया हरिजन टोला वार्ड-6 निवासी यमुना राम के पुत्र हीरालाल राम (51) सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हीरालाल मजदूरी कर माता-पिता, पत्नी व तीन बच्चों का भरण-पोषण करते थे। वे परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। दोनों पुत्र अभी नाबालिग हैं। उनकी मौत से पुत्री समेत दोनों पुत्रों के सिर से पिता का साया उठ गया।

सामान्य प्रश्न

हीरालाल राम की आयु क्या थी?
हीरालाल राम (51) वर्ष के थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।