एक युवक ने भारत-नेपाल सीमा के गंडक बराज नेपाल क्षेत्र के 25 नंबर फाटक के नदी में कुदा
वाल्मीकि नगर में, शुक्रवार को नेपाल से लौटते समय सचिन कुमार नामक 35 वर्षीय युवक ने गंडक नदी में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस और नेपाल आर्म्ड पुलिस युवक की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। इस घटना ने इलाके में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

वाल्मीकि। गंडक बराज नदी के 25 नंबर फाटक से शुक्रवार की दोपहर नेपाल के तरफ से आ रहे दो युवकों में एक युवक गंडक नदी में छलांग लगा दी।नदी में कूदे युवक की पहचान सचिन कुमार उम्र 35 वर्ष पिता भोला शंकर ग्राम झारखंड निवासी के रूप में हुई है।जबकि उसके साथी की पहचान सूरज राम ग्राम कास्ट भंडार वाल्मीकि नगर निवासी के रूप में की गई है। दोनों युवक शुक्रवार की दोपहर नेपाल की तरफ से घूम कर वापस वाल्मीकि नगर आ रहे थे। तभी सचिन पुल से नीचे कुद गया बताया जाता है कि सचिन गोल चौक स्थित हाशमी डेरी दुकान में कार्य करता था।
इस बाबत जानकारी देते हुए त्रिवेणी नेपाल चौकी के पुलिस इंस्पेक्टर गगन गिरी ने बताया कि नेपाल पुलिस और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के द्वारा पानी में कूदे युवक की खोज बीन जारी है।समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई अता-पता नहीं चला है।वहीं हाशमी डेयरी के द्वारा इस मामले में वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन दिया गया है। युवक के नदी में कुदने को लेकर लोगों में विभिन्न प्रकार के अटकलों का बाजार गर्म है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


