Bagaha News: युवक का शव फंदे से लटका मिला

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: नरकटियागंज के वार्ड संख्या 25 पिपरा दिउलिया गांव में एक युवक राजू राम की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के पिता ने बताया कि वह नशे का आदी था और हमेशा शादी कराने की बात करता था।

Bagaha News: युवक का शव फंदे से लटका मिला

Bagaha News: नरकटियागंज। नगर के वार्ड संख्या 25 पिपरा दिउलिया गांव में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी है।उसका शव फुस के मकान में बांस में लटका मिला है।घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक की पहचान छोटेलाल राम के पुत्र राजू राम (30) के रूप में हुई है। सूचना पर सदलबल पहुंचे एसआई विनोद कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है। मृतक के पिता छोटेलाल राम ने बताया युवक नशे का आदि था।हमेशा शादी कराए जाने की बात कहता था। मंगलवार को वह बाजार गया था। देर रात्रि में जब वह घर पहुंचा तो उसका पुत्र फंदे से लटका मिला। उसने इसकी जानकारी पास पड़ोस के लोगो को दी।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद मो कयामुद्दीन घटना स्थल पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस पदाधिकारियों को दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। घटना के हर पहलू की जांच पड़ताल की जा रही है。

राजू की शादी और स्थिति

राजू की शादी ढाई साल पहले हुई थी। उसके पिता ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। इससे वह हमेशा शादी की बात कहता था।उसने शादी करा देने की बात भी कही थी। लेकिन उसने खुदकुशी कर ली।घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦राजू राम की उम्र क्या थी?−
राजू राम की उम्र 30 वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: युवक का शव फंदे से लटका मिला