निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

नरकटियागंज में एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान 27 वर्षीय महिला इशरत जहां की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया लेकिन शिकायत दर्ज नहीं कराई। महिला का पति विदेश में है और उसे पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। क्लीनिक संचालक के खिलाफ जांच शुरू की जाएगी।

निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत

नरकटियागंज। नगर के वार्ड संख्या दो पुरानी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में रविवार को इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई है। मौत के बाद कुछ देर तक परिजनों ने क्लीनिक में हो हल्ला किया। लेकिन बाद में शव को लेकर अपने घर चले गए। मामले में उन्होंने कहीं शिकायत दर्ज नहीं कराई है। प्रसूता महिला गौनाहा थाना के हरपुर पिपरा गांव निवासी दिलशाद अंसारी की पत्नी इशरत जहां (27 )बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इशरत जहां का पति विदेश में रहता है। रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

थोड़ी देर बाद उसे अस्पताल से निकाल कर बगल के निजी क्लीनिक में परिजन ले गए। इसमें एक आशा कार्यकर्ता की संलिप्तता भी बताई जा रही है। उक्त निजी क्लीनिक में डॉक्टर ने इलाज शुरू की और प्रसूता को एक इंजेक्शन लगाया। उसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ गई और महिला की मौत हो गई।अस्पताल में परिजन हंगामा करने लगे। अस्पताल संचालक अस्पताल का बैनर पोस्टर फाड़कर हटा दिया। महिला के पिता शिकारपुर थाना के गौरीपुर मझरिया गांव निवासी एजाजुल अंसारी ने बताया कि वह अपनी पुत्री की शादी 3 साल पहले हरपुर पिपरा गांव निवासी दिलशाद अंसारी से किया था। पहले भी एक बच्चा उसको हुआ था। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दिव्य स्काई हेल्थ केयर नामक निजी क्लीनिक में एक महिला की मौत की सूचना मिली है। मेडिकल टीम का गठन कर मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद क्लीनिक संचालक विकास कुमार के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि पहले भी इस क्लीनिक में मरीजों की मौत हुई हैं। हालांकि संचालक क्लीनिक का नाम बदल बदल कर उसी मकान में निजी क्लीनिक का संचालन करते आ रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।