Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTragic Death of New Mother in Nursing Home Sparks Outrage in Chanpatia
प्रसव के 6 दिन बाद जच्चा की मौत

प्रसव के 6 दिन बाद जच्चा की मौत

संक्षेप:

चानपटिया के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के छह दिन बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा किया। पुलिस ने स्थिति को...

Sep 03, 2025 11:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बवालचनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया नगर के लाल मेडिकल चौक स्थित एक नर्सिंग होम में मंगलवार देर शाम प्रसव के छह दिन बाद प्रसूता की मौत हो गयी। घटना के बाद डॉक्टर व कर्मी अस्पताल छोड़कर फरार हो गये। प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में जमकर बवाल काटा। परिजनों के हंगामे की सूचना पर चनपटिया थाने की पुलिस वहां पहुंची। वहां मौजूद कुछ लोगों ने प्रसूता की हालात ठीक होने की बात कहीं, इसपर पुलिस ने अपनी गाड़ी से प्रसूता को सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉ विवेक कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने बताया कि साठी थाने के सिंहपुर गांव की रहने वाली प्रसूता नीगा कुमारी (26) की मौत निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हो गयी। परिजन कुछ देर बाद महिला के शव को लेकर घर चले गए। मामले में कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही पुलिस की ओर से अग्रेतर कारवाई की जाएगी। मंगलवार की देर शाम निजी नर्सिंग होम में प्रसूता के पति गुड्डू कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार को मैंने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर चनपटिया के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टर ने ऑपरेशन से प्रसव की सलाह दी। उसी दिन उसका ऑपरेशन हुआ और बच्ची का जन्म हुआ। उस दिन से मंगलवार दोपहर तक सब ठीक था। देर शाम में अचानक प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। हमलोगों ने इसकी जानकारी डॉक्टर व कर्मियों को दी। चिकित्सकीय जांच में ऑक्सीजन का स्तर कम होते देख कर्मी ऑक्सीजन सिलेंडर की खोज में जुट गए। करीब एक घंटे बाद अन्य निजी नर्सिंग होम से ऑक्सीजन सिलेंडर एवं मॉनिटर तो आ गया, लेकिन इस बीच प्रसूता की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों ने निजी नर्सिंग होम के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। गुड्डू ने बताया कि उसने प्रसव के लिए 17 हजार रुपये में निजी नर्सिंग होम के संचालक से तय किये थे। उसने प्रसव के छह दिन बाद तक दो बार में 16 हजार रुपये भी जमा कर दिये थे। नीगा की मौत से बच्ची की छठी की खुशियां मातम में बदल गईं।