बाइक सवार तीन को रौंदा मामा-भांजे की हुई मौत

Mar 01, 2026 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया में एक स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन किशोरों को रौंद दिया। इस हादसे में 14 वर्षीय बसंत कुमार और 20 वर्षीय अखिलेश कुमार की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय धनंजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बाइक सवार तीन को रौंदा  मामा-भांजे की हुई मौत

बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेतिया-मैनाटांड़ पथ पर अवरैया चौक के समीप शुक्रवार की रात एक बजे स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन किशोरों को रौंद दिया। हादसे में मामा मुफस्सिल थाने के लालगढ़ पांडे टोला के वार्ड-10 के नगीना महतो के पुत्र बसंत कुमार (14) व भांजे मझौलिया के परसा निवासी शंकर महतो के पुत्र अखिलेश कुमार (20) की मौत हो गयी। बाइक पर सवार तीसरा युवक पांडेय टोला के महेंद्र महतो का पुत्र धनंजय कुमार (18) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज निजी अस्तपला में चल रहा है। बानूछापर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर से दो युवकों की मौत हुई है।

दोनों के शव का जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आवेदन मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक बड़े भाई राधेश्याम कुमार ने बताया कि मेरे भाई बसंत और अखिलेश को धनंजय अपनी बाइक पर बैठाकर शुक्रवार शाम में घुमने निकला था। देर रात वे लोग वापस घर नहीं लौटे थे। हमलोग उसकी खोज-खबर ले रहे थे। इसी दौरान रात्रि एक बजे के करीब जख्मी धनंजय के परिजनों ने बताया कि अवरैया चौक के समीप किसी वाहन ने तीनों को ठोकर मार दी है। हमलोग मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को लेकर जीएमसीएच पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने बसंत को मृत घोषित कर दिया। वहीं अखिलेश कुमार व धनंजय कुमार का इलाज शुरू किया गया। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही अखिलेश की मौत हो गई। तब परिजन धनंजय को लेकर निजी अस्पताल चले गये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।