तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाईक सवार की मौत, दूसरा जख्मी, रेफर

Mar 02, 2026 10:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बगहा में शास्त्री नगर चौक के पास तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाइक सवार राहुल कुमार की मौत हो गई। आशीष कुमार यादव और भुलाई सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार को हुई, और राहुल को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाईक सवार की मौत, दूसरा जख्मी, रेफर

बगहा । नगर के शास्त्री नगर चौक के पास तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से बाईक सवार शास्त्री नगर निवासी दरोगा साहनी के पुत्र राहुल कुमार की घटना स्थल पर हो गई। वही बाइक सवार आशीष कुमार यादव पिता प्रभुनाथ यादव एवं भुलाई सहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है।घटना सोमवार की शाम करीब सात बजे की है। सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने अभी को बगहा अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डा. अरुण कुमार यादव ने राहुल सहनी को मृत घोषित कर दिया। तथा आशीष को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

जबकि भुलई साहनी इलाज हरनाटांड़ में चल रहा है। तीनों नगर के वार्ड संख्या 13 के रहने वाले हैं। वही घटना की सूचना पर पटखौली पुलिस अस्पताल पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन लोग सवार थे। तीनों शास्त्री नगर से बगहा बाजार की ओर जा रहे थे तभी प्लीज वहां के चपेट में आगे जिसमें राहुल की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। पटखौली थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही साथ मामले में वहान की खोज भी की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।