सुबह से शाम तक जाम, गली-गली निकलने का लोगों ने किया प्रयास

सुबह से शाम तक जाम, गली-गली निकलने का लोगों ने किया प्रयास

संक्षेप:

बेतिया, बेतिया कार्यालय विधानसभा चुनाव में मतदान की समाप्त होने के साथ ही

Nov 12, 2025 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय विधानसभा चुनाव में मतदान की समाप्त होने के साथ ही बुधवार से एक बार फिर सभी विद्यालय खुल गए सभी दुकान और कार्यालय खुल जाने के बाद शहर में दिनभर जाम की स्थिति जगह-जगह देखने को मिली। नगर के तीन लालटेन चौक पर तो लगातार 3 घंटे तक जाम लग जाने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेष कर राष्ट्रीय राजमार्ग 727 पर दोपहर में 2 से 3 घंटे तक जाम देखने को मिला। लंबी लंबी वाहनों की कतार लग गई। यहां तक की छोटे वाहन भी नगर के कमलनाथ नगर से होते हुए तीन लालटेन और संत तेरेसा रोड की ओर जाते हुए दिखाई दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर के तीन लालटेन चौक पर भी दोपहर में तीन घंटे भर जम लगा रहा। स्कूल की छुट्टी के दौरान बसों के पहुंचने के कारण जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम छुड़ाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जाम से बचने के लिए लोग सोआ बाबू चौक जब गए तो पता चला कि वहां भी लंबा जाम लगा हुआ था। इमली चौक से लेकर सोआ बाबू चौक तक जाम का नजारा देखने को मिला। इसके अलावा नगर के लाल बाजार में भी जाम लगा रहा। जाम से बचने के लिए लोगों ने लाल बाजार की छोटी-छोटी गलियों का सहारा लिया तो इन गलियों में भी जाम लग गया। रिक्श, ई रिक्शा, दो पहिया वाहन के छोटी-छोटी गलियों में प्रवेश होने के कारण यहां भी जाम फस गया तीन लालटेन से लेकर लाल बाजार की छोटी-छोटी गलियों में जाम लग रहा। इधर सोआ बाबू चौक से लेकर मीना बाजार और खुदा बख्श चौक पर भी जाम की स्थिति देखने को मिली। नगर के राजगुरू चौक से तरुण मुखर्जी चौक लंबा जाम लग गया। दशहरा फैंसी मेला में वाहन पार्किंग राजगुरू चौक पर होने के कारण ई-रिक्शा का जमावड़ा लग गया। जिससे कि वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। लोगों का कहना था कि जैसे ही स्थिति सामान हुई है। ट्रैफिक की व्यवस्था चर मरा गई है। सभी दुकानें और स्कूल खुलने के साथ ही शहर में अचानक से चार तरफ जाम लग जाने से लोगों को घर पहुंचने में भी दो से तीन घंटे का समय लग रहा है। इधर कार्यालय पहुंचने में भी लोगों को काफी देरी हुई। जिससे कि कामकाज प्रभावित हो रहा है।