Bagaha News: मच्छरगांवा में कंस वध मेला आज
हिन्दुस्तान, बगहा
Bagaha News: शनिचरी। योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा में पारंपरिक कंस वध मेला 200 वर्षों से जारी है। मेले में ग्रामीणों का उत्साह है, और लोग नेपाल तथा उत्तर प्रदेश से भी आए हैं। यहां कंस की विशाल प्रतिमा बनाई गई है, जिसे हाथी से घसीटने की परंपरा है।

Bagaha News: शनिचरी। योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगांवा में दो सौ वर्षों से चली आ रही पारंपरिक कंस वध मेले का गुरुवार को लगेगा। मेले को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिख रहा है। कंस वध का मुख्य आयोजन देखने के लिए आसपास के गांवों के अलावा नेपाल उत्तर प्रदेश समेत दूर-दराज से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचने लगे हैं। मेला को शांतिपूर्ण माहौल संपन्न कराने को लेकर सादे लिवास में घुमेगे पुलिस कर्मी मेले में कंस की विशाल प्रतिमा बनाई गई है। यहां हाथी से कंस को घसीटने की परंपरा है। परंपरा के अनुसार दो ब्राह्मण कुमार कृष्ण बलराम का वेश धारण कर कंस की प्रतिमा के चारों ओर परिक्रमा करेंगे।
तीर लगने के बाद हाथी की मदद से कंस की प्रतिमा को एक छोर से दूसरे छोर तक घसीटा जाएगा ।


