टीपी वर्मा कॉलेज की टीम ने महाविद्यालय एकादश की टीम को 2-0 से किया पराजित

Jan 17, 2026 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

नरकटियागंज में टीपी वर्मा कॉलेज के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टीपी वर्मा कॉलेज ने महाविद्यालय एकादश को 2-0 से हराकर ट्रॉफी जीती। लक्की कुमारी और सुप्रिया कुमारी ने गोल किए। मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार लक्की को दिया गया।

टीपी वर्मा कॉलेज की टीम ने महाविद्यालय एकादश की टीम को 2-0 से किया पराजित

नरकटियागंज।निज प्रतिनिधि टीपी वर्मा कॉलेज के तत्वावधान में शनिवार को हाई स्कूल खेल मैदान में अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें टीपी वर्मा कॉलेज टीम ने महाविद्यालय एकादश की टीम को 2-0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।खेल की शुरुआत में दोनो ही टीमो में कड़ी टक्कर हुई।लेकिन पहले हाफ में टीपी वर्मा कॉलेज टीम की लक्की कुमारी ने पहला गोल कर मैच में बढ़त बना ली।दूसरे हाफ में टीपी वर्मा कॉलेज की ही सुप्रिया कुमारी ने दूसरा गोल के मैच को एकतरफा कर दिया और टीपी वर्मा कॉलेज की टीम मैच विजेता बनी।मैच में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार टीपी वर्मा कॉलेज की लक्की को दिया गया।वही

बेस्ट 22 का पुरस्कार एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर की संजना कुमारी को दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ सुरेंद्र राय ने कहा कि दोनो टीमो की खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है।हालांकि टीपी वर्मा कॉलेज की टीम शुरू से ही हावी रही है।ऐसे में हारने वाली टीम को जीतने वाली टीम से सबक लेकर अपने अगले मैच की तैयारी करनी चाहिए। मैच का उदघाट्न प्राचार्य समेत प्रधानाध्यापक डॉ अरविंद तिवारी, प्रो नम्रता गुप्ता,प्रो दशरथ राम,भोट चतुर्वेदी,संतोष राज,राजेश जायसवाल, गुड्डू चौबे समेत अन्य ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।