ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहानए साल का जश्न मनाने भिखनाठोरी पहंुचे सैलानी

नए साल का जश्न मनाने भिखनाठोरी पहंुचे सैलानी

नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाने के लिए अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख पिकनिक स्पॉटों पर सैलानी पहंुचने लगे हैं। भिखनाठोरी व भितिहरवा में कई सैलानी पहले ही पहंुच चुके हैं। वहीं रमपुरवा, चानकी आदि कई जगहों...

नए साल का जश्न मनाने भिखनाठोरी पहंुचे सैलानी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाTue, 31 Dec 2019 10:43 PM
ऐप पर पढ़ें

नए साल के अवसर पर पिकनिक मनाने के लिए अनुमंडल क्षेत्र के प्रमुख पिकनिक स्पॉटों पर सैलानी पहंुचने लगे हैं। भिखनाठोरी व भितिहरवा में कई सैलानी पहले ही पहंुच चुके हैं। वहीं रमपुरवा, चानकी आदि कई जगहों पर सैलानियों का पहंुचना जारी है। बुधवार की सुबह 9 बजे तक अधिकतर सैलानी पहंुच जायेंगे। नव वर्ष पर पिकनिक मनाने व नये साल का जश्न मनाने के लिए रक्सौल से सपरिवार भिखनाठोरी पहंुचे नीतेश कुमार कहते हैं कि वे हर साल नये साल के अवसर पर पिकनिक मनाने के लिए भिखनाठोरी पहंुचते हैं। इस साल भी वे सपरिवार एक दिन पहले ही भिखनाठोरी पहंुच गये है। उन्होंने बताया कि भिखनाठोरी की प्रकृति छटा उन्हें तथा उनके परिवार को हमेशा यहां खींच लाती है। वहीं यूपी के सिसवा बाजार से पिकनिक मनाने पहंुचे पप्पु कुमार कहते हैं कि वे भी पिछले चार सालों से हर साल नये साल का जश्न भिखनाठोरी में ही मनाते हैं। उधर, नये साल को लेकर नेपाल स्थित भिखनाठोरी के सभी गेस्ट हाउस व होटल पहले से ही बुक हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें