पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल के बाद बेतिया रेलवे स्टेशन अलर्ट मोड में

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

 पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचे विद्यार्थियों ने कोहराम मचा दिया। इसे देखते हुए बेतिया रेलवे स्टेशन समेत बिहार के अन्य स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी।

पाटलिपुत्र स्टेशन पर बवाल के बाद बेतिया रेलवे स्टेशन अलर्ट मोड में

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रविवार को हुए भारी बवाल, लाठी चार्ज और फायरिंग के बाद बिहार के अन्य स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मद्य निषेध विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पहुंचे छात्रों ने रविवार को ऐसा हंगामा और तोड़फोड़ मचाया कि डीएम, एसएसपी को मोर्चा थामना पड़ा। छात्रों की ओर से की गई पत्थरबाजी में आईजी जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसे लेकर बेतिया रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित अव्यवस्था को रोकने के लिए बेतिया रेलवे स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि विभिन्न जिला मुख्यालय में आयोजित परीक्षा को लेकर भारी संख्या में आएं अभ्यर्थियों को लेकर

सुरक्षा व्यवस्था

स्टेशन परिसर और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बेतिया पुलिस, रेलवे पुलिस , आरपीएफ और क्विक एक्शन टीम ( क्यूआरटी) के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। जबकि संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की जा रही है।

पुलिस बल की तैनाती

स्थिति से निपटने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर वाटर कैनन को भी तैयार रखा गया है। रेल प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता

अधिकारियों के अनुसार, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी रखी जा रही है। बेतिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के इस कड़े बंदोबस्त ने साफ संकेत दे दिया है कि प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है। रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन बेतिया में भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी स्थिति में विधि व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी। सादे लिबास में भी महिला एवं पुरुष बल के जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पूरी तरह शांति व्यवस्था है। कही से भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेतिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था क्यों कड़ी की गई है?
मद्य निषेध विभाग की सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान हंगामे और तोड़फोड़ के कारण बेतिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।