ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाबच्चों के विवाद में दो पक्षों में बवाल

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में बवाल

शिकारपुर थाना के मनवा परसी गांव में बुधवार की रात्रि में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी फट्टे चले। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। हालांकि...

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में बवाल
हिन्दुस्तान टीम,बगहाThu, 04 Jun 2020 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

शिकारपुर थाना के मनवा परसी गांव में बुधवार की रात्रि में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी फट्टे चले। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आयी हैं। हालांकि सूचना मिलते ही वहां पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया।

विवाद शांत होने के बाद अधिकारियों ने दोनो पक्षों से कहा कि घटना की पुनरावृति होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फुटबॉल खेलने के दौरान एक पक्ष की जीत हो गयी। इसपर दूसरे पक्ष के लोगों ने चिढ़ाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के बच्चे आपस में भिड़ गए। इस दौरान बुजुर्ग भी अलग अलग पक्षों से आमने सामने हो गए। हालांकि बीडीओ राघवेन्द्र त्रिपाठी, सीओ सत्येन्द्र कुमार दत्त व थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता वहां तुरंत पहुंच गये और विवाद शांत हो गया। बीडीओ श्री त्रिपाठी ने बताया कि गांव की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। फिलवक्त वहां की स्थिति सामान्य है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें