ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहा प्रवासियों की लापरवाही से गांवों में संक्रमण फैलने की आशंका

प्रवासियों की लापरवाही से गांवों में संक्रमण फैलने की आशंका

होम क्वारंटाइन में भेजे जा रहे प्रवासियों की लापरवाही से गांवों में आम आवाम संक्रमण फैलने की आशंका से सशंकित हैं। गंडकपार के प्रखंडों में इन दिनों गांव पहुंचने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन की...


प्रवासियों की लापरवाही से गांवों में संक्रमण फैलने की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 30 May 2020 06:22 PM
ऐप पर पढ़ें

होम क्वारंटाइन में भेजे जा रहे प्रवासियों की लापरवाही से गांवों में आम आवाम संक्रमण फैलने की आशंका से सशंकित हैं। गंडकपार के प्रखंडों में इन दिनों गांव पहुंचने वाले प्रवासियों को होम क्वारंटाइन की इजाज़त मानों उन्हें खुला गांव घूमने की आजादी मिल गई है। सामाजिक स्तर से कुछ बेहतर प्रवासी हालांकि होम क्वारंइन में जाने पर घर परिवार और सामाज की सुरक्षा के ख्याल से बेशक खुद के पांव लक्ष्मण रेखा की दहलीज लांघने से रोके हैं। मगर प्रवासियों में विशेषकर मजदूर वर्गों में होम क्वारंटाइन का पालन नही है। ऐसे प्रवासियों के गांवों भ्रमण पर हालांकि स्थानीय लोग टिप्पणी तो जरूर कर रहे हैं। परंतु उन्हें माना कर पाने में कोई सक्षम नजर नही आ रहा है। और ना ही होम क्वारंटाइन में जाने वाले वैसे प्रवासियों पर प्रशासन के निर्देशों का असर है। जबकि इन दिनों गांवों में कम्युनिटी संक्रमण की खतरा बढ़ने की संभावना से इनकार नही किया जा रहा है। बावजूद इसके लापरवाह प्रवासी बेफिक्र घूम रहे है। गंडकपार की ठकराहां, भितहा, मधुबनी और पिपरासी प्रखंडों में इन दिनों लापरवाह प्रवासियों की गतिविधियों से अब स्थानीय लोग खुद के बचाव करने लगे है। बिडम्बना तो यह भी है,जब ग्रामीण स्तर लॉकडाउन के नियमों के पालन की विशेष आवश्यकता नहीं थी,तब प्रशासन और आम आवाम सभी लॉकडाउन के नियमों के प्रति काफी सजग रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें