ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहामझौलिया में बारात निकलने से पहले दूल्हा हिरासत में

मझौलिया में बारात निकलने से पहले दूल्हा हिरासत में

मझौलिया के जिनवलिया में दूसरी शादी करने के लिए निकलने वाले बारात से पहले ही दुल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। दुल्हे के दरवाजे पर पुलिस के पहुंचते ही लोग अवाक रह गये।...

मझौलिया में बारात निकलने से पहले दूल्हा हिरासत में
हिन्दुस्तान टीम,बगहाWed, 05 Jun 2019 11:42 PM
ऐप पर पढ़ें

मझौलिया के जिनवलिया में दूसरी शादी करने के लिए निकलने वाले बारात से पहले ही दुल्हे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना मंगलवार देर शाम की है। दुल्हे के दरवाजे पर पुलिस के पहुंचते ही लोग अवाक रह गये। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते पुलिस ने दुल्हे को गिरफ्तार कर लिया। इधर, दुल्हन के दरवाजे पर बारात नहीं पहुंची। दुल्हे के पहले से शादी-शुदा होने की बात से नाराज दुल्हन के परिजनों ने अगुआ को बंधक बना लिया। ऐन मौके पर बारात नहीं पहुंचने से दुल्हन के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि उन्हें बेटी के शादी-शुदा लड़के से बच जाने की खुशी भी है। सिरिसिया थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दुल्हा पहले से शादी शुदा है। पत्नी की शिकायत पर उसे हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार मझौलिया के एक गांव की पिंकी कुमारी (काल्पनिक नाम) की शादी सिरिसिया थाने क्षेत्र के जिनवालिया निवासी बसंत राम के पुत्र मुकेश कुमार के साथ तय हुई। तय तिथि की मुताबिक छेका, तिलकोत्सव और कथा-मटकोर सम्पन्न हुआ। मंगलवार को बारात आनेवाली थी। दुल्हन व दूल्हा पक्ष की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई थी। लेकिन बारात निकलने से पहले ही पुलिस आ धमकी और दूल्हे को हिरासत मे ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकेश कुमार पहले से शादी शुदा है। उसने दो साल पूर्व पूरण राम की पुत्री नेहा से मंदिर में प्रेम विवाह किया था। साल भर बाद ही पत्नी को छोड़ दिया। इधर, नेहा ने पति की शादी की खबर मिल गई। वह थाने पहुंची और प्रभारी से शादी रुकवाने की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष उसकी शिकायत पर तुरंत दल-बल के साथ दूल्हे के दरवाजे पर पहुंच गये। इधर, थाने पर दोनों पक्ष के लोग पहुंच गये और सुलह की कोशिश शुरू हो गई। दूल्हे ने पत्नी को रखने की सहमति दे दी। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में सुलह जारी था। इधर, बारात नहीं पहुंचने और शादी-शुदा से पुत्री की शादी कराने से नाराज परिजनों ने अगुआ को बंधक बना लिया और खड़ी-खोटी सुनाई। यहां भी स्थानीय स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें