ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहामहायज्ञ के लिए कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

महायज्ञ के लिए कलश यात्रा में उमड़ी भीड़

योगापट्टी - प्रखंड के फतेहपुर गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से बुधवार को शतचंडी महायज्ञ को लेकर गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 551 कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर जलभरी के...

महायज्ञ के लिए कलश यात्रा में उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,बगहाWed, 24 Apr 2019 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

योगापट्टी - प्रखंड के फतेहपुर गांव स्थित राम जानकी मंदिर परिसर से बुधवार को शतचंडी महायज्ञ को लेकर गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 551 कुंवारी कन्याओं ने माथे पर कलश लेकर जलभरी के लिए निकली। जिसमें फतेहपुर से नंनकार गांव होते हुए चौमुखा गांव के पास बुढ़ी गंडक नदी पर पहुंचकर जल भरे।

इस कलश यात्रा में आपसी सौहार्द का मिशाल देखने को मिला। यज्ञ के आचार्य सच्चिदानंद पांडे के साथ दर्जनों पंडितों ने मंत्रोच्चारण कर पूरे वातावरण को शुद्ध कर यज्ञानुकुल बनाए। फिर शोभा यात्रा पुन: वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची। श्रद्धालुओं की जयघोष से संपूर्ण वातावरण भक्ति मय हो गया। यज्ञ स्थल पर आचार्य विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के उपरांत अग्नि का आह्वान किया गया।

आचार्य सच्चिदानंद पांडे, उपाचार्य विशाल पांडे एवं दर्जनो पंडितो के द्वारा वेद मंत्रोच्चार कर यज्ञ की शुरूआत की गई। इसके पूर्व यज्ञ का शुभारंभ सरपंच शशी भूषण पांडे उर्फ दीपू पांडे ने फीता काटकर किया गया। कलश यात्रा की सफलता में मुखिया सच्चिदानंद पांडे, रमेश शाह, सतन राम, रामकृष्ण प्रसाद, छोटेलाल राम, महंगुरु राम, समाजसेवी दीपक कुमार सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें