ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहायोगापट्टी में गोली मार किशोर की हत्या

योगापट्टी में गोली मार किशोर की हत्या

बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के बड़हरवा में जमीनी विवाद में घर में सो रहे रामबाबू यादव के 14 वर्षीय बेटे गुलशन कुमार की हत्या गोली मार कर दी...

योगापट्टी में गोली मार किशोर की हत्या
हिन्दुस्तान टीम,बगहाFri, 22 Jun 2018 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के बड़हरवा में जमीनी विवाद में घर में सो रहे रामबाबू यादव के 14 वर्षीय बेटे गुलशन कुमार की हत्या गोली मार कर दी गई। योगापट्टी थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के पीछे जमीन का विवाद है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के चाचा भुनेश्वर यादव ने बताया कि गुलशन की फुआ रमावती देवी की शादी गांव में ही हुई थी। उसके फूफा की मौत दस साल पहले हो गई। दो साल पूर्व रमावती को उसके देवर चंद्रकिशोर यादव के बेटे विजय यादव ने घर से निकाल दिया। इसके बाद रमावती गुलशन के घर पर रह रही थी। हिस्से को ले रमावती का ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। गुरुवार की रात तीन बजे के करीब रमावती सो रहे भतीजे गुलशन को गर्मी से परेशान देख पंखा झल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान विजय यादव अपने आधा दर्जन सहयोगी के साथ वहां पहुंच गया। वह घर के बाहर से लकड़ी की सीढ़ी लगाकर खिड़की पर चढ़ गया। इसके बाद गुलशन को गोली मार दी। गोली गुलशन के पेट में लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें