Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsTeaching Learning Material Fair Held at Government Parvati Kanya School
रामनगर में संकुल स्तरीय टीएलएम मेले में चमकी प्रतिभा, बच्चों के नवाचार ने बटोरी सराहना

रामनगर में संकुल स्तरीय टीएलएम मेले में चमकी प्रतिभा, बच्चों के नवाचार ने बटोरी सराहना

संक्षेप:

रामनगर के राजकीय पार्वती कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को संकुल स्तरीय टीएलएम मेले का आयोजन हुआ। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने उद्घाटन किया। मेले में बच्चों ने गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा से संबंधित शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र दिए।

Dec 06, 2025 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर के राजकीय पार्वती कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को संकुल स्तरीय टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मैटेरियल) मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि टीएलएम के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, समझ और विषयगत दक्षता का विकास होता है। ऐसे मेले शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हैं तथा बच्चों में नवाचार की भावना को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक ओबैदुर रहमान, संकुल व्यवस्थापक कृष्णा कुमार, लेखापाल रंजन कुमार, संचालक संदीप मिश्रा, शिक्षक हीरामन राम, अंकित आलोक, नीरज कुमार, हरिवंश मिश्रा, कुमुद रंजन, मो. तैयब, खुशबू कुमारी, वर्षा कुमारी, चंचला कुमारी, काशीरा बेगम, शालिनी कुमारी, अली अख्तर, नेमतुल्लाह आदि मौजूद रहें।टीएलएम

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेले में बच्चों ने गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा विषयों से जुड़े अनेक आकर्षक व उपयोगी शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया। हर मॉडल में बच्चों की कल्पनाशक्ति और मेहनत स्पष्ट दिखी, जिसे देखकर आगंतुकों ने सराहना की। बच्चों की प्रस्तुति देखकर अधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें भरपूर प्रोत्साहित किया। बीईओ कुंदन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि कक्षा-कक्ष में टीएलएम का अधिकतम प्रयोग कर शिक्षण को रोचक और प्रभावी बनाया जाए।