एमजेके कॉलेज की दो प्राध्यापको को शोध उत्कृष्टता पुरस्कार

एमजेके कॉलेज की दो प्राध्यापको को शोध उत्कृष्टता पुरस्कार

संक्षेप:

बेतिया, बेतिया कार्यालय शिक्षक दिवस के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार

Sep 05, 2025 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय शिक्षक दिवस के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में एमजेके कॉलेज के दो प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय ने शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए सम्मानित किया है। इसमें एमजेके कॉलेज के भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. बरखा चपलोत और जूलॉजी विभाग अध्यक्ष डॉ. एच. रहमान को विश्वविद्यालय के कुलपति ने सम्मानित किया। डॉ. बरखा चपलोत ने भूगोल के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण शोध किए हैं। उनके शोध में नगरीय समस्याओं, जल संसाधन, प्रेडिक्शन मॉडलिंग, जनसंख्या से संबंधित विषयों को प्राथमिकता दी गई है। उनके कई शोधपत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वे कई शोध पत्रिकाओं की सम्पादक मंडल की भी सदस्य हैं। निरंतर शोध के लिए छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करती रही है इसी कड़ी में महाविद्यालय के भूगोल विभाग के स्नातकोत्तर के भी छात्रों का कार्य अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुका हैं। वही डॉ. एच. रहमान विज्ञान के क्षेत्र में सक्रिय रूप से शोधरत हैं। उनका कार्य मुख्यत: पर्यावरण विज्ञान, जैव विविधता संरक्षण, और सतत विकास से संबंधित है। उनके शोध ने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को समझने और उसके समाधान सुझाने में अहम भूमिका निभाई है। डॉ. रहमान ने अपने शोध के माध्यम से न केवल अकादमिक समुदाय को योगदान दिया है, बल्कि नीति निर्माण से जुड़े क्षेत्रों में भी सकारात्मक प्रभाव डाला है। डॉ बरखा ने कहा कि यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि महारानी जानकी कुवर महाविद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है। यह पुरस्कार महाविद्यालय में शिक्षा एवं शोध की उच्च गुणवत्ता को दर्शाता है। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर यह सम्मान शिक्षकों की भूमिका को और अधिक प्रासंगिक एवं प्रेरणादायक बनाता है। इधर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरके चौधरी ने दोनों प्राध्यापक को बधाई देते हुए कहा कि दोनों ने शोध कार्य में बेहतर कार्य किया है। दोनों ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह अन्य अध्यापकों के लिए भी एक सीख की तरह है उन्हें भी इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की आवश्यकता है।