सांप के काटने से एक प्रधानाध्यापक की मौत
योगापट्टी में एक शिक्षक अमलेश तिवारी को खेत में पानी पटाने के दौरान सांप ने काट लिया। घटना रविवार की शाम की है। अमलेश तिवारी, जो प्रधानाध्यापक थे, को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से उनके परिवार में शोक छा गया है।

शनिचरी,एक संवाददाता। योगापट्टी में अपने खेत में पानी पटाने के लिए गए शक्षिक को सांप ने काट लिया है । जिससे उनकी मौत हो गई है । घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है। मृत शक्षिक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के दोनवार पंचायत के शिवराजपुर वार्ड संख्या 5 गांव निवासी दिनेश तिवारी के पुत्र अमलेश तिवारी 45 वर्ष के रूप में हुई है । शक्षिक के परिजनों ने बताया कि अमलेश तिवारी नवलपुर थाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक वद्यिालय चंद्रौल हरिजन टोली में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे । रविवार की दोपहर वे अपने घर के उत्तर खेत में लगे गेहूं के फसल में पानी की पटवन कर रहे थे।
उसी दौरान खेत के एक बिल से एक सांप निकला और उसके पैर में डंस लिया । खेत में काम कर रहे मजदूरों ने उनके पैर को बांध दिया और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दिया । परिजनों ने उन्हें आनन फानन चुहड़ी समेत अन्य निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराने के लिए ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । दोनवार पंचायत के मुखिया सविता देवी के पति डॉ मुन्ना प्रसाद ने बताया कि प्रधानाध्यापक अमलेश तिवारी के पैर में सांप ने काट लिया था जिससे उनकी मौत हो गई है । इस घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मची हुई है । मृत प्रधानाध्यापक को एक पुत्र और एक पुत्री है। प्रधानाध्यापक ने एक हरा भरा परिवार छोड़कर चले गए ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



