Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsSuspicious Death of Young Pharmacy Owner in Pathehra Market Police Investigating
संदिग्ध स्थिति में दवा दुकानदार की हुई मौत

संदिग्ध स्थिति में दवा दुकानदार की हुई मौत

संक्षेप:

बगहा के पटखौली थाना क्षेत्र के पटेहरा बाजार में दवा दुकानदार राजा कुमार (25) की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। उसका शव दुकान में लटका मिला। राजा पिछले 10 महीनों से दुकान चला रहा था और बीए का छात्र था। उसकी मां ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन अभी तक कोई आवेदन थाने में नहीं दिया गया है।

Sun, 30 Nov 2025 09:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बगहा। पटखौली थाना क्षेत्र के पटेहरा बाजार में दवा दुकान संचालक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवक का शव दुकान में लटकता पाया। घटना रविवार की दोपहर की है। मृत दवा दुकानदार राजा कुमार (25) बगहा दो प्रखंड के लक्ष्मीपुर रामपुरवा के लक्ष्मीपूर गांव का निवासी है। वह विगत माह 10 माह से पटखौली थाना के पटेरा बाजार शिव मंदिर परिसर के पास दवा दुकान का संचालन कर रहा था। मृत राजा की मां रीता देवी ने बताया कि राजा दवा दुकान का संचालन के साथ साथ पढ़ाई भी कर रहा था । वह बीए का छात्र था। तीन बहन एवं एक भाई में सबसे बड़ा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजा परिवार का कमाऊ व्यक्ति था। वह 10 माह से पटेहरा बाजार में दवा दुकान का संचालन कर रहा था। मां रीता देवी ने कहा कि वे लोग राजा से बात करने के लिए शनिवार से फोन कर रहे थे। जब राजा का फोन नहीं मिला तो उसने अपने टिकुलिया निवासी भाई को दुकान पर भेजा। जब राजा के मामा दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि दुकान बंद है। जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी। मामा ने पुन: दुकान के अंदर झांका तो देखा कि राजा का शव छत से लटका हुआ है। जिसके बाद इसकी सूचना उसने अपने बहन को दी। जिसकी सूचना बाद में स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना पटखौली थाने दी गई। पटखौली थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने छानबीन की है। मौके से डायरी व कागज बरामद हुए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजा के दुकान से बरामद एक नोट में जिंदगी से तंग आने की बात लिखी गयी है। र मृत राजा के मां ने हत्या की आशंका व्यक्त की हैं ।हालांकि मृतक के परिजनों के द्वारा इस संबंध में थाने को कोई आवेदन नहीं दिया गया है।