नरकटियागंज के 449 गांवों में गन्ना सर्वेक्षण शुरू
नरकटियागंज चीनी मिल के रिजर्व क्षेत्र में 449 गांवों में गन्ना सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चीनी मिल प्रबंधन ने कर्मियों की तैनाती कर दी है ताकि गन्ने की सही पैमाईश हो सके। किसान भाइयों को अपने खेतों पर उपस्थित रहकर गन्ने की नापी करवाने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें पेराई सत्र में चालान में कोई दिक्कत न हो।

नरकटियागंज,हिसं। नरकटियागंज चीनी मिल के रिजर्व क्षेत्र में स्थित कुल 449 गांवों में गन्ना सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर चीनी मिल प्रबंधन ने कर्मियों की तैनाती कर दी है ताकि गन्ने की पैमाईश में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। गन्ना पेराई सत्र 2026.27 के लिए शुरू हुई गन्ना पैमाईश की समय समय पर समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया है। यह जानकारी चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से गन्ना सर्वेक्षण शुरू होने की जानकारी किसान भाइयों को दी गई है ताकि वे स्वयं अपने खेत पर उपस्थित रहकर गन्ने की सही नापी करवाएं।
इससे उन्हें चीनी मिल के पेराई सत्र में चालान उपलब्ध होने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। श्री तिवारी ने बताया कि गन्ने की नापी के अनुसार ही किसानों को चालान की आपूर्ति की जाती है। पेराई सत्र में कतिपय किसानों की अक्सर यह शिकायत सुनने को मिलती है कि उनके गन्ने की नापी सही नहीं हुई है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए किसान भाई सही नापी करवाएं। कार्यपालक अध्यक्ष ने बताया कि किसान भाइयों के लिए स्वयं खेत पर उपस्थित होकर पैमाईश कराना कई दृष्टिकोण से लाभप्रद है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


