जीएमसीएच में महिला मरीज के स्तन कैंसर की सर्जरी

Jan 15, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग ने स्तन कैंसर से पीड़ित महिला की सफल सर्जरी की। यह पहली बार हुआ है कि इस प्रकार की सर्जरी अस्पताल में हुई। मरीज की स्थिति अब बेहतर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दी जाएगी। इससे पश्चिम चंपारण के कैंसर रोगियों को बेहतर इलाज मिलेगा।

जीएमसीएच में महिला मरीज के स्तन कैंसर की सर्जरी

बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने बुधवार को स्तन कैंसर से पीड़ित एक मरीज की सफल सर्जरी की है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक स्तन कैंसर से पीड़ित महिला की सफल सर्जरी की है, जो यहां पहली बार हुआ है। महिला मरीज की स्थिति पहले से काफी अच्छी है। घाव भरने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। अधीक्षक ने कहा कि सर्जरी करने वाले टीम ने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम चंपारण के कैंसर पीड़ित मरीजों को इलाज व सर्जरी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला मरीज की चिकित्सा मुजफ्फरपुर स्थित भाभा कैंसर सेंटर में हो रही थी। उसे कीमोथेरेपी दी गयी थी। लेकिन ऑपरेशन का समय चार माह बाद का मिला था। महिला मरीज परेशान थी और कैंसर काफी तेजी से बढ़ रहा था। उसके बाद महिला जीएमसीएच के सर्जरी विभाग के ओपीडी में पहुंची और सहायक प्राध्यापक डॉ. अशोक कुमार से संपर्क किया। डॉ. अशोक कुमार व उनकी टीम ने महिला का आवश्यक जांच करवाया। उसके बाद अस्पताल के माड्यूलर ओटी में तीन घंटे में स्तन कैंसर की सफल सर्जरी की गयी। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. अशोक कुमार के साथ सीनियर रेजिडेंट डॉ. विनिता कुमारी, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. संतोष कुमार, निश्चेतक डॉ. सतपाल यादव शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;