
बोर्ड फीस जमा करने के बाद भी विद्यालय द्वारा तीन बच्चों का नहीं कराया गया रजिस्ट्रेशन
पिपरासी,एक प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी भगड़वा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एक
पिपरासी,एक प्रतिनिधि। स्थानीय प्रखंड स्थित डुमरी भगड़वा पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसमे तीन बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। इसको ले बच्चों के साथ उनके अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया गुलाब चौहान ने बताया कि उत्क्रमित उच्च विद्यालय भगड़वा के कक्षा 12 का छात्र ओमप्रकाश चौहान, राजू गोंड व कक्षा 10 का छात्र उपेंद्र यादव बोर्ड व रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए विद्यालय में फीस जमा कर दिए थे और रेगुलर क्लास भी करते थे। अब बोर्ड परीक्षा आने वाला है। इसके लिए एडमिन कार्ड भी मिलने वाला है।
लेकिन विद्यालय के जिम्मेदारों द्वारा यह कहा जा रहा है कि उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। इस स्थिति में उनको एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा। इस स्थिति में वे परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे। इसकी सूचना मिलते ही बच्चों को एक वर्ष बर्बाद होने का डर सताने लगा। बच्चों ने जब इसकी जानकारी अभिभावकों को दी तो आक्रोशित अभिभावकों ने प्रधानाध्यक से पूछा तो वे दूसरे शिक्षक पर जवाबदेही डाल अभिभावकों को बिना सही जानकारी दिए लौटा दिए। इसको ले अभिभावकों ने इसकी शिकायत मुखिया से की। मुखिया ने बताया कि उनके द्वारा पूछने पर भी प्रधानाध्यापक द्वारा सही जानकारी नहीं दी जा रही है। वहीं मुखिया ने इसकी शिकायत बीईओ से करते हुए सख्त हिदायत दी है कि अगर जल्द बच्चों के मामले का निपटारा नहीं होता तो वे बच्चों के साथ डीएम से मिल कर इसकी शिकायत करेंगे और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं बीईओ उमेश कुमार ने बताया कि मामला ज्ञान में आया है। इसकी जानकारी जुटा जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




