Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsStudents Face Challenges in Competitive Exam Preparation at Maharaja Library
समय पर हो एसएससी-रेलवे की परीक्षा  छात्रों को पुस्तकालय में मिले सुविधा

समय पर हो एसएससी-रेलवे की परीक्षा छात्रों को पुस्तकालय में मिले सुविधा

संक्षेप:

नगर के महाराजा पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे और एसएससी की परीक्षाएं समय पर नहीं हो रही हैं, और पुस्तकालय में आवश्यक...

Sep 05, 2025 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

नगर के महाराजा पुस्तकालय में रोजाना सुबह और शाम के समय में दर्जनों की संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या में रेलवे और एसएससी के छात्र होते हैं। इन छात्रों की समस्या है कि पहले हर वर्ष केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से परीक्षा ली जाती थी, लेकिन अब विगत कुछ वर्षों से ऐसा नहीं हो पा रहा है। छात्रों की परीक्षा अब चुनाव के समय में होता है। उस समय वैकेंसी लगातार निकलने लगती है चुनाव समाप्त हो जाता है इसके बाद वैकेंसी को भी निकलना बंद हो जाती है। पहले रेलवे के लोको पायलट की वैकेंसी 2019 में निकली उसके बाद सीधे 2024 में दूसरी वैकेंसी निकली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र सुभाष कुमार और भोला शाह ने बताया कि हम लोग महाराजा पुस्तकालय में परीक्षा की तैयारी करने आते हैं। यहां पर बैठकर सेट बनाते हैं वहां पर पंखा की व्यवस्था नहीं है। पंखा की व्यवस्था होनी चाहिए। महाराजा पुस्तकालय में एक ओर पंखा लगा हुआ है दूसरी और पंखा नहीं लगा हुआ है। दूसरी ओर भी पंखा लगाने से गर्मी के दिनों में परेशानी नहीं होगी। गर्मी के दिनों में सेट बनाने में हमलोगों को परेशानी होती है। यहां घंटों बैठकर हमलोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। बड़ी संख्या में छात्र यहां बैठते हैं और परीक्षा की तैयारी के लिए प्रश्नों का सेट बनाते हैं। छात्रों ने बताया कि यहां पर शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं है। बोरिंग का पानी पीने से तबियत खराब हो सकती है, ऐसे में आरओ के पानी की व्यवस्था यहां पर की जाए। आदित्य कुमार और गोविंद कुमार ने बताया कि जैसे यूपीएससी और बीपीएससी का सालाना कैलेंडर निकाला जाता है। वैसे ही एससी और रेलवे की भी सालाना कैलेंडर निकलनी चाहिए। इससे पता चल पाएगा कि हर वर्ष की परीक्षा कब ली जाएगी। इससे तैयारी करने में आसानी होती है। कैलेंडर नहीं निकलने से एक बार 5 साल में परीक्षा हो रही है। जिसका रिजल्ट निकलते निकलते 2 साल और भी क्या रहा है। इसके कारण हम लोग का दिन प्रतिदिन उमर बीते जा रहा है। परीक्षा भी हम लोग नहीं दे पा रहे हैं हम लोग की बहाली भी नहीं हो पा रही है। इस कारण आर्थिक रूप से परेशानी हो रही है। विद्यानंद व विवेक कुमार बताते हैं कि वर्ष 2024 में दी गई लोको पायलट की पीटी परीक्षा में 10 से 15 प्रश्न को इनवेलिड घोषित कर दिये गये। हम लोगों को इससे परेशानी हुई, पता ही नहीं चला है कि कौन सा प्रश्न सही है कौन सा प्रश्न गलत है। छात्रों का कहना है कि कई पाली में ली गई परीक्षा में किसी पाली में एक प्रश्न को सही तो किसी पाली में प्रश्न को गलत ठहरा दिया गया। छात्र विशाल कुमार और अशोक शर्मा बताते हैं कि रेलवे की तैयारी हम लोग करते हैं लेकिन इसकी सीट पहले की अपेक्षा घटा दी गई। जिससे हम लोग कई वर्षों से तैयारी कर रहे हैं लेकिन सलेक्शन नहीं हो पा रहा है। सीट में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए इसके साथ ही नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त कर देना चाहिए। इसमें पता नहीं चलता है कि किस छात्र को कितना अंक आया है। कभी किसी सेंटर पर किसी छात्र को ज्यादा अंक आता है कभी किसी को कम।

शिकायतें:

1. एसएससी परीक्षा समय पर आयोजित नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है।

2. रेलवे की वैकेंसी हर पांच साल पर निकल रही है । पहले प्रत्येक साल निकलती थी। इससे छात्रों दिक्कतें हो रही है।

3. महाराजा पुस्तकालय में छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। इससे छात्रों को परेशानी होती है।

4. छात्र जहां पर बैठकर सेट बनाते हैं वहां पर पंखा नहीं होने के कारण छात्रों को परेशानी होती है। \

5. छात्रों को परीक्षा में होने वाली नॉर्मलाइजेशन से परेशानी है। इसे सही अंक का पता नहीं चल पाता है।

सुझाव:

1. बिहार एसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा को समय पर आयोजित करना चाहिए।इससे छात्रों को सहुलियत होगी।

2. रेलवे की वैकेंसी पहले की तरह हर एक साल पर निकल जाना चाहिए। इससे छात्रों को तैयारी करने में सुविधा होगी।

3. महाराजा पुस्तकालय में शुद्ध आरओ के पेयजल को लगाया जाए। इससे छात्रों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

4. छात्र जहां पर बैठकर सेट बनाते हैं वहां पंखा नहीं है उसे लगाया जाए।

5. नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था को हटा दिया जाए इससे छात्रों को रिजल्ट में सही पता नहीं चल पाता है।

बोले जिम्मेदार

महाराजा पुस्तकालय में छात्र-छात्राएं जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए आते हैं। उनके लिए हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का प्रयास करते हैं। छात्रों के लिए एक और पंख लगा दिया गया है। दूसरी ओर पंखा नहीं लगा है उसे लगाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पंखा भी लगा दिया जाएगा और आरओ भी बहुज जल्द लगाने का प्रयास किया जाएगा। - ज्योति प्रकाश,पुस्तकालय अध्यक्ष महाराजा पुस्तकालय