महिला आईटीआई में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, बगहा
share

महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिला उपसमाहर्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को विद्यार्थियों के सहयोग पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी समस्याएं पोर्टल पर दर्ज कराईं, जिसमें छात्रावास की सुविधा, संसाधनों की उपलब्धता, और सरकारी भर्तियों से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

महिला आईटीआई में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
महिला आईटीआई में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन

बेतिया। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला उपसमाहर्ता की उपस्थिति रही। इस दौरान उन्होंने संस्थान में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों को विद्यार्थी सहयोग पोर्टल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याओं को दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में समस्याएं

शिविर के दौरान कई प्रशिक्षणार्थियों ने पोर्टल पर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें प्रशिक्षणार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा, आवागमन के लिए संसाधनों की उपलब्धता, संस्थान की चारदीवारी, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य समस्याएं प्रमुख रहीं। प्रशिक्षणार्थियों ने आईसीटीएसएम एवं एमसीईए व्यवसाय के प्रशिक्षण की सरकारी भर्तियों, विशेषकर रेलवे आदि में उपयोगिता नहीं होने से संबंधित समस्या को भी प्रमुखता से उठाया।

समस्याओं का समाधान

प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी समस्याओं को सीधे पोर्टल पर दर्ज करने की सुविधा को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनकी समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक आसानी से पहुंच सकेंगी और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद है। इस अवसर पर संस्थान के नोडल अधिकारी विशाल चौधरी, ग्रुप अनुदेशक श्रवण कुमार, मुनेश्वर कुमार, यावर आलमगीर, प्रमोद कुमार एवं ई. सिकंदर चंद्रा सहित संस्थान के अन्य कर्मी उपस्थित रहे। संस्थान में प्रशिक्षणरत द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षणार्थी माही कुमारी श्रीवास्तव एवं पुष्पांजलि कुमारी तथा प्रथम वर्ष की प्रशिक्षणार्थी गुनगुन कुमारी, आरती कुमारी एवं राधिका कुमारी सहित अन्य प्रशिक्षणार्थियों ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की सराहना की।

सामान्य प्रश्न

✦हमला में क्या समस्याएं उठाई गईं?−
प्रशिक्षणार्थियों ने छात्रावास की सुविधा, आवागमन के लिए संसाधनों की उपलब्धता, संस्थान की चारदीवारी, पेयजल की व्यवस्था सहित अन्य समस्याएं उठाई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsमहिला आईटीआई में सहयोग शिविर का हुआ आयोजन