ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहागोली चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी

गोली चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी

योगापट्टी के पिपरपाती गांव में गोली बारी की घटना के बाद पुलिस की सक्रियता के कारण बड़ी घटना घटने से बच गयी। असमाजिक तत्वों ने अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। इसे ग्रामीणों की सूझबूझ व...

गोली चलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाThu, 06 Feb 2020 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

योगापट्टी के पिपरपाती गांव में गोली बारी की घटना के बाद पुलिस की सक्रियता के कारण बड़ी घटना घटने से बच गयी। असमाजिक तत्वों ने अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। इसे ग्रामीणों की सूझबूझ व पुलिस की चौकसी धरासायी कर दिया।

पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार ने बताया कि पिपरपाती गांव में गोली चलाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में सुरक्षा की दृष्टी से मजिस्टे्रट के साथ पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। सूत्रों के अनुसार, मामला बुधवार की शाम से चल रहा था। खेत में बकरी घुसने को लेकर दो परिवारों में तनाव था। शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30 बजे दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया। इसी दौरान एक परिवार के सदस्यों ने रायफल एवं बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें जाकिर अली व फैयाज खां घायल हो गए। दोनों जख्मी को लेकर परिजन योगापट्टी पीएचसी पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए दोनों को बेतिया रेफर कर दिया गया। इसी बीच असमाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। लेकिन पिपरपाती गांव के ग्रामीणों ने असमाजिक तत्वों की मंशा पर पानी फेर दिया।

सूचना मिलते ही एसपी, एसडीएम, एसडीपीओ घटना स्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने बैठक की। ग्रामीणों ने कहा कि यह गांव व परिवार का मामला है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी हाल में दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें