शहर की सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब, रात का सफर हुआ खतरनाक
शहर की प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइट न जलने से लोग परेशान हैं। विशेषकर रात के समय बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम को टैक्स देने के बावजूद लोग सुविधाओं से वंचित हैं। नागरिकों ने स्ट्रीट लाइट और हाई मास्क लाइट की मरम्मत की मांग की है।

शहर की प्रमुख सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य जगहोें से आने व जाने वालों को हो रही है। ऐसे में हरिवाटिका से होते हुए रेलवे स्टेशन, कलेक्ट्रेट चौक, मुहर्रम चौक होते हुए तीन लालटेन तक इक्का-दुक्का स्ट्रीट लाइट ही जलती दिखती है। स्ट्रीट लाइन नहीं जलने से रात के समय सड़काें पर अंधेरा छा जा रहा है। बिजली की व्यवस्था बेहतर रहने के बावजूद रात में दूधिया लाइट नहीं चलने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि हम नगर निगम क्षेत्र में रह रहे हैं, लेकिन सुविधा नगर पंचायत जैसी मिल रही है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा मिलना बेहद जरूरी है। स्ट्रीट लाइट के साथ जगह-जगह हाई मास्क लाइट भी खराब पड़े हैं। स्ट्रीट लाइट के साथ इसे भी बनवाया जाए। स्थानीय आयुष पांडे, कृष्ण कुमार बताते हैं कि शहर भर में स्ट्रीट लाइट खराब होने से समस्या उत्पन्न हो गई है। रात को आवारा कुत्ते सड़कों पर घूमते रहते हैं। अंधेरे में वे और खतरनाक हो जाते हैं। कई कुत्ते लोगों को काटने के लिए खदेड़ते हैं। ऐसे में अंधेरे में भागने के दौरान लोग गिर-पड़ जाते हैं। इससे गंभीर चोटें आती हैं। बिजली रहने का क्या फायदा जब स्ट्रीट लाइट जलता नहीं है। राजकुमार सिंह और विभाष कुमार ने कहा कि स्टेशन चौक से लेकर तीन लालटेन चौक तक के स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द बनवाना जरूरी है। रात को आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। आखिर नगर निगम बिजली विभाग को बिजली का बिल देता है। लेकिन स्ट्रीट लाइट जल नहीं रहा है फिर क्या फायदा? सबसे ज्यादा जरूरी है की मुख्य सड़क के स्ट्रीट लाइट को बनवाया जाए। तारकेश्वर पांडे व आशीष कुमार का कहना है कि नगर निगम के तहत जो नए मोहल्ले इसमें शामिल हुए हैं। वहां स्ट्रीट लाइट अभी नहीं लगी है, यहां बिजली का पोल लग गया। लेकिन स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई। इस समस्या का समाधान किया जाए। शहर की कई मुख्य जगहों पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। शुरुआती समय में यह स्ट्रीट लाइट जल रही थी। लेकिन अब यह नहीं जल रही है। इस समस्या का समाधान जल्द किया जाए। लोगों की शिकायत है कि हम लोग नगर निगम के अधीन रहते हैं। नगर निगम को टैक्स भी देते हैं। नगर निगम के तहत मिलने वाली सुविधा हम लोग को नहीं मिल पाती हैं। यह सुविधा मिलनी जरूरी है। वहीं मनोज कुमार और त्रिभुवन जायसवाल बताते हैं कि बाहर के शहरों में जाने पर रात के समय भी इतना उजाला रहता है कि लगता है कि दिन है। यहां पर बिजली रहती है लेकिन सड़क पर अंधेरा छाया रहता है। प्रदीप यादव अखिलेश सहनी का कहना है कि गर्मी के दिनों में बच्चे रात को भी टहलते हैं, अन्य लोग भी मोहल्ले टहलते हैं। लेकिन स्ट्रीट लाइट की खराबी के कारण आने-जाने में परेशानी होती है। महिलाएं भी रात को निकलने से डरती हैं। हम लोग नगर निगम में रहते हैं लेकिन नगर निगम के तहत मिलने वाली सुविधाएं हमें नहीं मिल पाती है। नगर निगम का टैक्स हम लोगों में ऐसा देते हैं लेकिन जो सुविधा मिलनी चाहिए। अलसुबह स्टेशन और बस स्टैंड जाने वालों को होती है अधिक परेशानी:नियमित यात्रा करने वाले प्रमोद प्रसाद और अक्षय प्रताप बताते हैं कि सबसे ज्यादा परेशानी अहले सुबह व सुबह के समय में स्टेशन जाने में होती है। सुबह का ट्रेन पकड़ने के समय ऐसा लगता है कि सड़क पर अंधेरा छाया हुआ है। गलियों में अंधेरा रहता है।समय आ गया है कि सड़कें चकाचक रहने के साथ ही रोशनी से जगमग रहे। रात के समय भी दिन जैसा नजारा देखने को मिले, तब हमें लगेगा कि हम नगर निगम के एक बेहतर शहर में रह रहे हैं। हम लोग टैक्स दे रहे हैं लेकिन उसका समुचित लाभ हम लोग को नहीं मिल पता है। इसकी व्यवस्था नगर निगम प्रशासन को करनी चाहिए। स्ट्रीट लाइट समेत अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। शिकायतें: 1. सड़कों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। 2. शहर में स्टेशन चौक से लेकर तीन लालटेन तक कई स्ट्रीट लाइट हो चुकी हैं खराब।3. रात के समय ट्रेन से उतरने के बाद सड़कों पर अंधेरा रहने के कार कुत्ते हो जाते हैं खतरनाक।4. नगर निगम के तहत शामिल किए नए नए मोहल्ले में नहीं लगा स्ट्रीट लाइट।5. नगर निगम में शामिल होने के बाद भी कई मोहल्लों में लोगों को नहीं मिल पा रही सुविधा सुझाव:1. शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए जल्द से जल्द निगम को पहल करनी चाहिए।2. गली मोहल्ले में जहां स्ट्रीट लाइट पहले से लगी हुई है और वह खराब है, उसे बनाया जाए3. नगर निगम में शामिल किए गए नए इलाकों में जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की पहल हो।4. शहर के प्रमुख चौक चौराहोे पर हाई मास्क लाइट लगे और पुराने की मरम्मत हो।5. नगर निगम के तहत मिलने वाली जितनी भी आधुनिक सुविधाएं हैं सभी बहाल की जाय।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


