Bagaha News: पारसा से चोरी गया ट्रैक्टर ट्रॉली रमपुरवा सरेह से चार दिनों बाद बरामद
Bagaha News: मझौलिया,एक प्रतिनिधि। परसा डुमरिया गांव के वार्ड 07 से बिगत 10 जुलाई को चहारदीवारी

Bagaha News: मझौलिया,एक प्रतिनिधि। परसा डुमरिया गांव के वार्ड 07 से बिगत 10 जुलाई को चहारदीवारी का ताला काटकर चोरी गयी आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली सोमबार की अहले सुबह रमपुरवा सरेह से बरामद की गयी।जानकारी एसएचओ अमर कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि बरामद ट्रैक्टर ट्रॉली सही सलामत है।बताते चले कि बिगत शुक्रवार की रात किसान परवेज आलम की चहारदीवारी की ताला काट कर उसके भीतर रखे ट्रैक्टर व ट्रॉली की अज्ञात अपराधकर्मियों ने चोरी की थी।इस वावत ट्रैक्टर मालिक ने मझौलिया थाना में एफआईआर किया था ,साथ ही पुलिस कप्तान कुमार गौतम से मझौलिया थाना में मिलकर अपनी आपबीती सुनायी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


