Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsState-Level Yoga Girls Sports Competition 2025 to be Held in Munger
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम रवाना

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम रवाना

संक्षेप:

बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन मुंगेर के संयुक्त

Dec 03, 2025 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय योग बालिका खेल प्रतियोगिता 2025झ्र26 का आयोजन 03 से 06 दिसंबर तक प्रेक्षागृह मुंगेर में होगा। इसके लिए बुधवार को पश्चिम चंपारण जिले की टीम रवाना हो गई।अंडरझ्र14 तथा अंडर-17 बालिका आयु वर्ग के लिए तिरहुत प्रमंडल (मुजफ्फरपुर) के ओर से बेतिया के 07 बालिका खिलाड़ियों को स्टेशन से रवाना किया। जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पड़ित ने शुभकामना देते हुए कहा हमें उम्मीद है कि योगासन विधा में अपने बेहतर प्रस्तुति के साथ सभी लोग राज्य स्तर पर मेडल प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी स्थान सुनिश्चित करना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयनित राष्ट्रीय योगासन जज सह एम.जे.के. कॉलेज के योग प्रशिक्षक पवन कुमार चौधरी ने बताया कि अंडर 14 में अनाया कुमारी, अस्तुति कुमारी तथा हेमंदी कुमारी वहीं अंडर 17 में लक्की कुमारी, अस्मृति कुमारी, राजलक्ष्मी तथा राजनंदनी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है । यह सभी आलोक भारती शिक्षण संस्थान की बालिकाएं हैं। इनके साथ कोच के रूप में योगासन के वरीय के खिलाड़ी अखिलेश कुमार झा तथा रितेश कुमार जा रहें हैं। इसके साथ ही योगासन के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में एमजेके कॉलेज के छात्र तथा राजस्तरीय जज रितेश कुमार भी जा रहे हैं।