ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाएसएसबी समाज की बेहतरी के लिए संकल्पित

एसएसबी समाज की बेहतरी के लिए संकल्पित

मैनाटांड़। सीमा की सुरक्षा करने के साथ साथ सीमा सशस्त्र बल नागरिक कल्याण कार्यों में भी बखूबी तरीके से हाथ बटाता है। देश के नागरिक भी एस‌एसबी के...

एसएसबी समाज की बेहतरी के लिए संकल्पित
हिन्दुस्तान टीम,बगहाMon, 24 Jan 2022 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मैनाटांड़। सीमा की सुरक्षा करने के साथ साथ सीमा सशस्त्र बल नागरिक कल्याण कार्यों में भी बखूबी तरीके से हाथ बटाता है। देश के नागरिक भी एस‌एसबी के लिए बहूमूल्य हैं। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के बेटी रोटी के संबंध को और प्रगाढ़ बनाने की जरूरत है। हमारा देश भारत पड़ोसी राष्ट्रों से अच्छे संबंध बनाने में विश्वास रखता है। ये बातें 44वीं बटालियन के द्वितीय सेनानायक अनिल कुमार ने रामपुर मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित नागरिक कल्याण कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर कहह। उन्होंने लोगों से स्वच्छ भारत अभियान पर विशेष जोर देने को कहा। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान में हम सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है। एसएसबी समाज की बेहतरी के लिए कृत संकल्पित है। एसएसबी हमेशा सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में काम आता है। उन्होंने एसएसबी को अच्छे ढंग से सहयोग करने पर बल दिया। कहा कि हमारे जवान खुली सीमा में अपनी ड्यूटी करते हैं अगर उन्हें सहयोग मिलेगा तो अपनी ड्यूटी अच्छे ढंग से करेंगे। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के मौके पर मानव और पशु जांच अभियान चलाया गया। इसमें डॉ. गौरविंदर सिंह व डॉ. इम्तियाज अहमद ने जांच कर दवा का वितरण किया। वॉलीबॉल, ऊंची कूद, दौड़ आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर बल दिया गया। रामपुर मध्य विद्यालय के छात्रों के खेलकूद की सामग्रियां दी गयी। किसानों को कृषि यंत्र दिये गये। मौके पर रामपुर के मुखिया मुन्ना दुअरिया, प्रधान निरीक्षक मनु साह, बीसीएम अनिल कुमार, जवान राजेश प्रसाद, राकेश प्रसाद, धर्मेंद्र खबास, ज्योतिष दिसवा, जाकिर मियां सहित छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें