बॉर्डर क्षेत्र में एसएसबी ने की पेट्रोलिंग

बॉर्डर क्षेत्र में एसएसबी ने की पेट्रोलिंग

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, एसएसबी ने गंडक बराज और कौलेश्वर सीमा चौकी पर फ्लैग मार्च निकाला। एसएसबी के जवानों ने वोटरों को आश्वस्त किया कि वे निर्भीक होकर मतदान कर सकते हैं। नेपाल सीमा से लगे संवेदनशील गांवों में यह मार्च आयोजित किया गया, जिससे लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा।

Nov 05, 2025 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर एसएसबी के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को गंडक बराज सीमा चौकी डी कंपनी एवं कौलेश्वर सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी अधिकारी व जवानों ने थाना के हवाई अड्डा से लेकर गंडक बराज तथा कौलेश्वर मंदिर से लेकर वन विभाग के जंगल कैंप तक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान एसएसबी के जवानों ने वोटरों को यह आश्वस्त किया कि आप सभी निर्भीक होकर अगामी लोकसभा विधानसभा चुनाव में अपना मतदान करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नेपाल से सटे सीमावर्ती व वनवर्ती सहित संवेदनशील गांव में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को यह विश्वास दिलाया गया की एसएसबी आपके लिए है। आप निर्भीक होकर चुनाव में मतदान करें। कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना हो तो तुरंत एसएसबी को तथा वाल्मीकि नगर पुलिस को इसकी सूचना दें। उस पर अविलंब कार्रवाई होगी। फ्लैग मार्च में जहां गंडक बराज सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी के इंस्पेक्टर नरेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च की गई। इस अवसर एसएसबी के जवानों में विजय गुप्ता, हितेश भगत, सरताज बहरा, भोला हरेंद्र, पिंटू पटेल इत्यादि शामिल रहे। वहीं कौलेश्वर सीमा चौकी के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च में हिरेन,अब्दुल रज्जाक,चांगप्पा आदि जवान शामिल थे।