आध्यात्मिक उपलब्धियों ने देश को बनाया धर्मगुरु : सभापति
नप सभापति गरिमा सिकारिया ने कहा है कि उच्च आध्यात्मिक उपलब्धियों के कारण ही हमारा देश जगतगुरु रहा है। आज के आधुनिक समाज में अनुष्ठान व अन्य धार्मिक आयोजनों में बुजुर्ग अभिभावकगण का ही होना दु:खद और...
नप सभापति गरिमा सिकारिया ने कहा है कि उच्च आध्यात्मिक उपलब्धियों के कारण ही हमारा देश जगतगुरु रहा है। आज के आधुनिक समाज में अनुष्ठान व अन्य धार्मिक आयोजनों में बुजुर्ग अभिभावकगण का ही होना दु:खद और चिंता का विषय है। वे शनिवार को शहर में सिकारिया परिवार की ओर से निकाली गयी शोभा यात्रा के दौरान बोल रही थी।
सभापति ने कहा कि आज से लगातार सात दिनों तक चलने वाली श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन करने के साथ युवा वर्ग के महिला-पुरुषों को भी आध्यात्मिक गहराई व उचाई का ज्ञान प्राप्त हो सकेगा। साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का समारोह पूर्वक आरम्भ किया गया। नगर के हजारीमल धर्मशाला परिसर से निकली शोभा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष शामिल रहे। शोभायात्रा श्याम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकलकर कथा स्थल तक पहुंची। श्रद्धालुओं में बड़ी संख्या मारवाड़ी समाज की रही। श्रीमद् भागवत कथा के अवसर पर निकली शोभा का नेतृत्व कोलकाता से आये यज्ञाचार्य पंडित शिवम विष्णु पाठक ने किया। भागवत यज्ञ का 4 से 10 जनवरी चलेगी। कथा के प्रथम दिन भागवत कथा का महात्म्य, नारद चरित्र, व्यास चरित्र, शुकदेव आगमण का वर्णन हुआ। रविवार को कपिल देवहूती संवाद, सती चरित्र व ध्रुव चरित्र का वर्णन होगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 तक रखा गया है।