एसपी ने वाल्मीकिनगर में इंडो-नेपाल बॉर्डर का किया निरीक्षण
बगहा, नगर प्रतिनिधि। एसपी रामानंद कुमार कौशल ने वाल्मीकिनगर में भारत-नेपाल सीमा का

बगहा, नगर प्रतिनिधि। एसपी रामानंद कुमार कौशल ने वाल्मीकिनगर में भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा की वर्तमान स्थिति, चौकसी व्यवस्था तथा गश्ती दल की सक्रियता पर निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों से वर्ता कर उनकी ड्यूटी, संसाधनों एवं चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने सीमा पर सतर्कता बनाए रखने और किसी भी संदग्धि गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनश्चिति करने के नर्दिेश दिया। इस दौरान उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में अंतर-एजेंसी समन्वय को और मजबूत करने एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान को तेज करने तथा संयुक्त गश्त बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
एसपी ने थानाध्यक्ष मुकेश चंद कुमर को नर्दिेशित किया कि सीमा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जाए तथा संदग्धि व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए रखी जाए। सीमा क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता पर कारवाई की बात कहीं। एसपी ने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का नर्दिेश दिया। ताकि सीमा पर आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसी जा सके। इस अवसर एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




