
कारा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्देश
बगहा में, एसपी और एसडीएम ने मंगलवार को उपकारा का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के आवासन और निगरानी पर चर्चा की। एसपी ने कारा प्रबंधन को निर्देश दिया कि चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और असामाजिक गतिविधियों पर ध्यान न देने को कहा।
बगहा, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार की सुबह एसपी और एसडीएम ने बगहा उपकारा का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने उपकारा परिसर के सुरक्षा, बंदियों के आवासन एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कारा प्रबंधन से कारा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही व्यवस्था को और अधिक बेहतर करने को लेकर कारा प्रबंधन को निर्देशित किया। इस दौरान एसपी ने कार की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को लेकर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर कर प्रबंधन को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असमाजिक गतिविधि या अफवाह पर ध्यान नहीं दे। साथ ही ऐसा करने वाले लोगों को चिन्हित कर कारवाई करने की भी बात एसपी ने कहा।

विधि व्यवस्था से जुड़े एवं कार्य सुरक्षा की निगरानी को लेकर प्रबंधन व संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम गौरव कुमार ने जेल परिसर की स्वच्छता, बंदियों के व्यवहार एवं सुरक्षा मानकों की भी जानकारी ली। उन्होंने उपकारा प्रशासन को निर्देश दिया कि चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को हर स्तर पर चुस्त-दुरुस्त रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान उपकारा अधीक्षक मनोज कुमार एवं जेलर को भी कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




