ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहापानी के साथ घर में घुस रहे सांप

पानी के साथ घर में घुस रहे सांप

नगर के दुर्गा बाग मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर डेढ़ से दो फीट जलजमाव है। इससे आसपास के लोगों के घरों में चूल्हा-चौका डूब गया...

पानी के साथ घर में घुस रहे सांप
हिन्दुस्तान टीम,बगहाThu, 11 Jul 2019 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के दुर्गा बाग मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर डेढ़ से दो फीट जलजमाव है। इससे आसपास के लोगों के घरों में चूल्हा-चौका डूब गया है।

सड़क से सटे अब्दुल हक और मयूर हक के घर में दो फीट से ज्यादा पानी हुआ है। उनके घर की महिलाएं बच्चों को लेकर पलंग व बक्सों पर बैठकर दिन काट रही है। चापाकल भी दो फीट अधिक डूब गया है। इससे पीने के पानी के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। अब्दुल हक बताते हैं कि घर में खाना बनना भी मुश्किल हो गया है। बुधवार रात हुई बारिश में नाले से निकल दो विषैले सांप घर में घुस गये। इससे रात भर उनके बच्चे सांप के दहशत में रहे। रात की तेज बारिश के समय तीन से चार फीट पानी घर में लग गया था। लेकिन सुबह में कुछ पानी निकला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें