Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsSmart India Hackathon 2025 Kumarbagh Engineering College Students Selected for Grand Finale
 स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हुए चयनित

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हुए चयनित

संक्षेप:

चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र समूह को स्मार्ट

Dec 08, 2025 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

चनपटिया, नगर संवाददाता। कुमारबाग स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र समूह को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) 2025 के ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित यह विश्व का सबसे बड़ा ओपन इनोवेशन इवेंट है, जिसमें देशभर के लाखों विद्यार्थी हिस्सा लेते हैं। स्क्रीनिंग प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार करते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र समूह ने फाइनल में स्थान बनाया है। कॉलेज के एसआईएच- 2025 के को-ऑर्डिनेटर अनुराग कुमार ने बताया कि चयनित टीम अब देशभर की शीर्ष टीमों के साथ हैकाथॉन में प्रतिस्पर्धा करेगी, जहां उन्हें एक पूर्ण कार्यशील प्रोटोटाइप विकसित कर प्रस्तुत करना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने बताया कि इस इवेंट का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने चयनित छात्रों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनके नवाचारी विचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि फाइनल में चयन कॉलेज की नवाचार संस्कृति और छात्रों की मेहनत का परिणाम है। उन्हें विश्वास है कि छात्र ग्रैंड फिनाले में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज एवं जिले का नाम रोशन करेंगे। वही स्टार्टअप को-ऑर्डिनेटर ओमप्रकाश ने कहा कि छात्रों ने अपने अभिनव दृष्टिकोण और कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज से ग्रैंड फिनाले हेतु हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।