रंग खेलने में रखें त्वचा का ध्यान

Mar 02, 2026 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग के डॉ. शिव शंकर शर्मा ने होली के दौरान त्वचा की देखभाल के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। नारियल, बादाम या सरसों का तेल लगाने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और नाखूनों पर डार्क नेल पॉलिश लगाने की सलाह दी गई है।

रंग खेलने में रखें त्वचा का ध्यान

बेतिया। होली खेलने के दौरान त्वचा का भी ध्यान रखना जरूरी है। उक्त बातें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चर्म रोग विभाग के वरीय चिकित्सक डॉ. शिव शंकर शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि त्वचा और बालों पर नारियल का तेल, बादाम का तेल या सरसों का तेल अच्छी तरह से लगाना चाहिए। यह रंग को त्वचा में समाने से रोकेगा। वहीं पूरी आस्तीन की शर्ट और पैंट पहनें ताकि त्वचा रंगों के सीधे संपर्क में न आए। नाखूनों पर डार्क नेल पॉलिश लगाएं या उन्हें छोटा काट लें। जिससे रंग का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।