सिवान में गया को 13 रनों से हराया

Feb 15, 2026 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय नगर के बड़ा रमना मैदान के मोनार्क

सिवान में गया को 13 रनों से हराया

बेतिया, बेतिया कार्यालय नगर के बड़ा रमना मैदान के मोनार्क क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर खेले जा रहे मोहम्मद मुस्तफा (भोला जी) मेमोरियल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सिवान ने गया की टीम को 13 रनो से हरा दिया। सेमी फाइनल मुकाबले में सिवान ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 148 रन बनाएं। सिवान के तरफ से विशाल सिंह ने 31 रन, अनुभव श्रीवास्तव ने 21 रन और मनीष गिरी ने 26 रन बनाएं।गया जी की तरफ यशराज पांडे दो विकेट, राहुल, और सुदर्श ने एक-एक विकेट लिए। दूसरी पारी में गया जी 148 रनों का पीछा करते हुए 135 रन पर ऑल आउट हो गई।

इस तरह से 13 रन से मैच हार गई। गया जी की तरफ से पवन राय 25 रन हर्ष गिरी ने 27 रन यशराज ने 29 रन नॉट आउट बनाएं।सिवान की तरफ से इरशाद 2 विकेट, प्रिंस शाही और तारिक ने 2 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिवान के तारीक को (भोला जी) फाउंडेशन के सचिव, जेया एकबाल और राजा सिंह के द्वारा दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।