ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाश्रीकृष्ण बाबू आज भी प्रेरणास्रोत: डॉ. अखिलेश

श्रीकृष्ण बाबू आज भी प्रेरणास्रोत: डॉ. अखिलेश

बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आधुनिक बिहार के नव निर्माण में उनकी भूमिका सदा याद की जाएगी। 21 अक्टूबर को गांधी मैदान में श्रीबाबू की 131वीं जयंती मनाई...

श्रीकृष्ण बाबू आज भी प्रेरणास्रोत: डॉ. अखिलेश
हिन्दुस्तान टीम,बगहाFri, 12 Oct 2018 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आधुनिक बिहार के नव निर्माण में उनकी भूमिका सदा याद की जाएगी। 21 अक्टूबर को गांधी मैदान में श्रीबाबू की 131वीं जयंती मनाई जाएगी। इसे ऐतिहासिक बनाने में चंपारण के लोगों की भूमिका अहम होगी। ये बातें सांसद सह कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने सिमरिखा उत्सव भवन में श्रीबाबू की जयंती समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि बिहारियों के सम्मान के लिए सूबे में पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित साह के आगमन पर काला झंड़ा दिखाया जाएगा। गुजरात से 40 हजार बिहारियों को भागना पड़ा है। कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। पूर्व मंत्री विश्वमोहन शर्मा ने कहा कि श्रीबाबू के जयंती समारोह का आयोजन करने से ब्रह्मर्षियों समेत सभी वर्गों के लोगों में चेतना का संचार हुआ है। यह भारतीय राजनीत में मील का पत्थर साबित होगा। श्रीबाबू के पदचिन्हों पर चलकर राज्य व देश का विकास संभव है। देश में सांप्रदायिकता की आग में झोंकने वाले पीएम मोदी की जरूरत नहीं है। अगले लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें उखाड़ फेंकेगी। विधायक मदन मोहन तिवारी ने कहा कि सूबे के लोगों को श्रीकृष्ण बाबू द्वारा निर्मित पथ पर चलकर नया बिहार बनाना है। जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। श्रीकृष्ण जयंती के जिला संयोजक अभिषेक राय ने कहा कि श्रीबाबू की जयंती ऐतिहासिक रूप से मनायी जाएगी। मंच का संचालन ब्रह्मर्षि समाज के जिलाध्यक्ष विनय कुमार राय ने की। कार्यक्रम को चनपटिया विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक रंजन, मो. फकुरूद्दीन, जिला पार्षद विनय शाही, पवन कुमार सिंह, सर्वोदय ठाकुर, रंजीत पटेल, मो. एजाज, नागेश्वर गिरि, संजय राय, संजीवन राव, राजू पांडेय, नीतीश कुमार पाठक, उमेश पटेल, ओमप्रकाश साहू ने संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें